Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

17.82 करोड़ रुपये की लागत से होगा शिंगारमा पुल का निर्माण* | *कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री लाल चंद कटारूचक्क ने शिंगारमा पुल का शिलान्यास किया,*

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:57 PM IST

*चंडीगढ़/पठानकोट : विधानसभा हलका भोआ के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज गांव कोलियां के निकट शिंगारमा पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इलाके के निवासी, पंचायती प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उन्हें अपने हलके के लोगों के बीच आकर हमेशा खुशी महसूस होती है और आज का दिन उनके लिए विशेष है, क्योंकि लंबे समय से इलाके के लोगों द्वारा शिंगारमा में पुल बनाने की मांग की जा रही थी, जिसे पंजाब सरकार द्वारा पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका भोआ में तीन नए पुलों को मंजूरी मिली है, जिन पर करीब 62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनमें से शिंगारमा के निकट बनने वाले पुल का निर्माण कार्य आज शुरू करवाया गया है। इसके अलावा जलालिया नाले पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य भी एक सप्ताह के अंदर शुरू करवाने की बात उन्होंने कही। तीसरा पुल घरोटा के निकट सांभला में बनाया जाना है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शिंगारमा में बनने वाला पुल लगभग 165 मीटर लंबा और 42 मीटर चौड़ा होगा, जिसके निर्माण पर 17 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल रावी दरिया के पार बसे करीब 60-65 गांवों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा और इलाके की आवाजाही और कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

श्री कटारूचक्क ने कहा कि रावी दरिया के पार के इलाके के लोगों को पिछले लंबे समय से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा हलके के लोगों की जरूरतों और मांगों को ध्यान में रखते हुए सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान हलका भोआ के विभिन्न गांवों में सड़कों के निर्माण सहित कई विकास कार्य करवाए गए हैं। लोगों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस इलाके में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल खोलने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके अलावा नरोट जैमल सिंह से सीधा कीड़ी को जोड़ने वाले एक बड़े पुल का प्रोजेक्ट भी प्रक्रिया अधीन है और इसके निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हलका भोआ को बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत बुनियादी ढांचे से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भोआ हलका अब कनेक्टिविटी और पुलों के विकास के मामले में न केवल पंजाब, बल्कि देश के नक्शे पर अपनी विशेष पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने शिंगारमा पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत पर समस्त हलका वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट इलाके के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा और आवाजाही की समस्याओं को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X