Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा के युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी

Updated on Friday, September 11, 2026 09:35 AM IST

चंडीगढ़ | प्रेस क्लब, चंडीगढ़ में आज आयोजित प्रेस वार्ता में ‘मेरा युवा भारत’, हरियाणा के संयुक्त निदेशक आकर्ष दीक्षित एवं सहायक निदेशक ईशा गुप्ता ने विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य, पात्रता, चयन प्रक्रिया, विभिन्न चरणों तथा हरियाणा के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक आकर्ष दीक्षित ने बताया कि विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सोच, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेश के पात्र युवाओं से mybharat.gov.in पर पंजीकरण कर विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण है तथा इसमें 30 सितंबर 2026 तक भाग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत प्रश्नोत्तरी केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के युवा नेतृत्व मंच तक पहुंचने का प्रथम अवसर प्रदान करती है। प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी चरणों में निबंध, जिला स्तरीय प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय संवाद तथा राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से देशभर से प्रतिभाशाली, जागरूक एवं नेतृत्व क्षमता रखने वाले युवाओं का चयन किया जाएगा।

जनवरी 2027 में नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय संवाद विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 का राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। चयनित युवा राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करेंगे तथा विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार एवं युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे लाना है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘मेरा युवा भारत’ की महत्वपूर्ण भूमिका विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है तथा ‘मेरा युवा भारत’ इसकी कार्यकारी एजेंसी है। कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीकरण, प्रश्नोत्तरी, निबंध सहित विभिन्न डिजिटल गतिविधियों का संचालन ‘मेरा युवा भारत’ के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को विकसित भारत@2047 के संकल्प के अनुरूप पुनर्गठित करते हुए विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद का स्वरूप प्रदान किया गया। पिछले संस्करण में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया था तथा लगभग 3,000 युवाओं का राष्ट्रीय संवाद के लिए चयन किया गया था।


Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X