Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

दुनिया

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

Updated on Sunday, September 13, 2026 15:35 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने और ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना की।

घेब्रेयसस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह ब्रिक्स नेताओं की ओर से डब्ल्यूएचओ और बहुपक्षवाद के लिए दिए गए मजबूत समर्थन की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, ” नई दिल्ली घोषणा में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों, महामारी समझौते के तहत पैथोजन एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग एनेक्स पर वार्ता सफलतापूर्वक पूरी करने, टीबी को समाप्त करने के प्रयासों, स्वास्थ्यकर्मियों को मजबूत करने, डिजिटल स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा के एकीकरण और ‘हेल्थ फॉर ऑल’ को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।”

कल शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपनाई गई ‘नई दिल्ली घोषणा 2026’ में वैश्विक स्वास्थ्य पहलों में सहयोग बढ़ाने का स्वागत किया गया। साथ ही लचीले, समावेशी और लोगों को केंद्र में रखने वाले दृष्टिकोण के जरिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

घोषणा में कहा गया कि ब्रिक्स देशों के बीच लगातार सहयोग जरूरी है और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए अनुभवों, नवाचारों तथा सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा किया जाना चाहिए। नेताओं ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुपक्षीय सहयोग को बनाए रखने और मजबूत करने पर जोर देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की महत्वपूर्ण समन्वयकारी भूमिका को रेखांकित किया।

ब्रिक्स नेताओं ने जुलाई में चंडीगढ़ में हुई 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के परिणामों का भी स्वागत किया। उन्होंने टीबी को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बताया और इससे निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई, निरंतर निवेश, अनुसंधान तथा अनुभवों और नवाचारों के प्रभावी आदान-प्रदान की जरूरत पर जोर दिया।

घोषणा में कहा गया कि टीबी को समाप्त करने की दिशा में देशों और संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए आपसी सहयोग, तकनीक साझा करना और टीबी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एकजुट प्रयास जरूरी हैं।

इस बीच, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत के बाद बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली (एमटीएस) और डब्ल्यूटीओ सुधार के लिए उनके समर्थन का आभार जताया।

इवेला ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली और डब्ल्यूटीओ की स्थिति पर सार्थक बातचीत हुई। इसमें संगठन में सुधार से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के साथ-साथ सार्थक डब्ल्यूटीओ सुधार के लिए अपना समर्थन जताया।

ब्रिक्स के 2026 के अध्यक्ष के रूप में भारत नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन शनिवार से शुरू हुआ। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का मार्गदर्शन “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” थीम से हो रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी की ‘ह्युमैनिटी फर्स्ट’ की भावना पर आधारित जन-केंद्रित दृष्टिकोण की परिकल्पना को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

X