Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

Updated on Monday, September 14, 2026 18:32 PM IST

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में ड्रग्स के धंधे को खत्म करने के लिए अब पुलिस और प्रशासन की सीधी जवाबदेही तय कर दी गई है। पंजाब के गवर्नर और UT प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शहर को ड्रग-फ्री बनाने के लिए 30 सितंबर तक की डेडलाइन तय की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डेडलाइन के बाद किसी भी इलाके में ड्रग्स बिकते हुए पाए गए तो संबंधित थाने के SHO और फील्ड स्टाफ के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एक्शन लिया जाएगा। सेक्टर-37 के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित एक फंक्शन में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे कटारिया ने कहा कि ड्रग स्मगलिंग जैसा गैर-कानूनी धंधा अधिकारियों की मिलीभगत के बिना लंबे समय तक नहीं चल सकता। इसलिए स्मगलर्स और अधिकारियों के बीच किसी भी तरह का नेक्सस तोड़ना सरकार की मेन प्रायोरिटी है।


स्मगलर्स पर सीक्रेट टीमें रखेंगी नजर
गवर्नर ने कहा कि ड्रग स्मगलर्स की एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए सीक्रेट इन्फॉर्मेशन सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी इंडिपेंडेंट टीमें भी फील्ड में काम करेंगी, जो तस्करों के साथ-साथ लापरवाह या मिलीभगत करने वाले अधिकारियों की परफॉर्मेंस पर भी नजर रखेंगी। कटारिया ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जुड़ना होगा। जो युवा नशे से दूर हो रहे हैं, उन्हें उनकी काबिलियत के हिसाब से खेल और नौकरी के मौके देकर मेनस्ट्रीम से जोड़ा जाएगा। प्रशासक ने कहा कि लोगों की दिक्कतों को हल करने के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। लोगों की शिकायतें सुनने और उन्हें हल करने के लिए हर बुधवार को 'जनता दरबार' लगाया जाएगा। उन्होंने चंडीगढ़ को एजुकेशन और स्पोर्ट्स का बड़ा सेंटर बनाने की भी बात कही। फंक्शन के दौरान मेडिकल, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।


प्रशासक के ऑर्डर के बाद ड्रग तस्करों पर पुलिस की सख्ती
चंडीगढ़ (भूषण): 'वॉर ऑन ड्रग्स' कैंपेन के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। पंजाब के गवर्नर और UT एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया के निर्देशों के अनुसार, नशे के धंधे पर शिकंजा कसने और पुलिस-पब्लिक का सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत सेक्टर-56 में पुलिस-पब्लिक मीटिंग कर नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया गया। मीटिंग का नेतृत्व DSP धीरज कुमार ने किया। इस मौके पर थाना-39 के SHO जेपी सिंह और पुलिस पोस्ट 55-56 के इंचार्ज कुलदीप सिंह भी मौजूद थे। मोहाली जिले से सटे सेक्टर-56 में नशे की समस्या को लेकर लोगों में चिंता है। मीटिंग के दौरान इलाके में नशे की बिक्री और बाहर से नशा खरीदने आने वाले लोगों से जुड़े मुद्दे पुलिस के ध्यान में लाए गए। लोकल लेवल पर नशे के खिलाफ शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साफ कर दिया कि नशा बेचने वालों को अब किसी भी कीमत पर कोई राहत नहीं मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X