Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

मनीमाजरा में नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस का अभियान तेज

Updated on Monday, September 14, 2026 21:13 PM IST

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने निरंतर अभियान और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सोमवार को मनीमाजरा में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय residents ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यू/डीजीपी, डब्ल्यू/एसएसपी, यूटी चंडीगढ़ तथा डीएसपी नॉर्थ-ईस्ट राम गोपाल की निगरानी में किया गया। इसमें करीब 80 से 85 स्थानीय निवासियों ने सक्रिय भागीदारी की।

संवाद के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। निवासियों ने मुख्य रूप से पार्किंग की समस्या, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने तथा क्षेत्र में खाली पड़ी दुकानों एवं अन्य ढांचों का नशे के सेवन के लिए दुरुपयोग किए जाने का मुद्दा उठाया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी वास्तविक शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया कि नशा तस्करों तथा समुदाय की सुरक्षा और जनकल्याण को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे नशा तस्करों, नशे के सेवन तथा असामाजिक तत्वों से जुड़ी किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने दोहराया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने, नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा मनीमाजरा सहित पूरे चंडीगढ़ को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद निवासियों ने पुलिस की इस सक्रिय पहल की सराहना करते हुए नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X