Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

दुनिया

ईरान युद्ध से अमेरिकी खजाने पर 38 अरब डॉलर का बोझ, महंगाई भी बढ़ी: CBO

Updated on Wednesday, September 16, 2026 15:43 PM IST

अमेरिकी कांग्रेसनल बजट ऑफिस (सीबीओ) के अनुसार, जुलाई तक ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान पर पेंटागन का लगभग 38 अरब डॉलर खर्च हो चुका था। संस्था का अनुमान है कि आगे भी इस युद्ध पर हर महीने 2 से 3 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च हो सकते हैं। सीबीओ ने चेतावनी दी कि इस संघर्ष की वजह से अमेरिका के महत्वपूर्ण मिसाइल-रक्षा भंडार में कमी आई है, ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं और पूरे अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महंगाई पर भी असर पड़ा है।

सीबीओ ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से जुड़े सैन्य, लॉजिस्टिक और आर्थिक खर्चों का अध्ययन किया। यह अभियान 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इसका शुरुआती चरण 8 अप्रैल को युद्ध विराम (सीजफायर) लागू होने तक चला। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 जुलाई को यह कहते हुए युद्ध विराम खत्म घोषित कर दिया था कि होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर हमले हुए हैं।

38 अरब डॉलर के अनुमानित खर्च में से 21.7 अरब डॉलर मिसाइलों और अन्य हथियारों को दोबारा खरीदने या बदलने पर खर्च होंगे। इसके अलावा 10.4 अरब डॉलर अतिरिक्त उड़ान घंटों पर, 2.7 अरब डॉलर सैन्य ईंधन की बढ़ी हुई लागत पर, 1.9 अरब डॉलर युद्ध में नष्ट हुए उपकरणों पर और 1.5 अरब डॉलर अन्य सैन्य अभियानों के खर्च पर शामिल हैं। सबसे बड़ा खर्च इस्तेमाल हो चुके हथियारों को दोबारा भरने पर आया। इसमें 13.1 अरब डॉलर मिसाइल-रक्षा इंटरसेप्टरों पर और 7.3 अरब डॉलर जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलों पर खर्च का अनुमान लगाया गया है।

इस अनुमान में ईरानी हमलों से क्षतिग्रस्त अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मरम्मत या पुनर्निर्माण की लागत शामिल नहीं है। इसके अलावा कूटनीतिक गतिविधियों, विदेशी सहायता और घायल सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के लंबे समय तक चलने वाले इलाज तथा विकलांगता मुआवजे का खर्च भी इसमें नहीं जोड़ा गया है। सीबीओ ने कहा कि पेंटागन ने उनसे मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इसलिए संस्था को सरकारी डेटाबेस और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्टों पर निर्भर रहना पड़ा। इसी वजह से उसने माना कि उसके अनुमान में “काफी अनिश्चितता” हो सकती है।

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि जून 2025 के बाद से अमेरिका अपने मिसाइल-रक्षा इंटरसेप्टर भंडार का लगभग आधा से दो-तिहाई हिस्सा इस्तेमाल कर चुका हो सकता है। सीबीओ ने कहा, “रक्षा विभाग यह नहीं बताता कि उसके पास कितने हथियार मौजूद हैं। लेकिन मिसाइल-रक्षा इंटरसेप्टरों के इस्तेमाल की जानकारी की तुलना अब तक खरीदे गए कुल हथियारों से करने पर लगता है कि जून 2025 के बाद से अमेरिका अपने भंडार का लगभग आधा से दो-तिहाई हिस्सा इस्तेमाल कर चुका है।”

रिपोर्ट के अनुसार, यदि पेंटागन खरीद प्रक्रिया को तेज भी कर दे, तब भी इन हथियारों के भंडार को फिर से भरने में कम से कम पांच साल लग सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया, “अगर भविष्य में ऐसे किसी देश के साथ संघर्ष होता है जिसके पास बड़ी संख्या में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें हैं, तो यह कमी गंभीर समस्या बन सकती है।” सीबीओ ने खास तौर पर चीन का उल्लेख किया और कहा कि ताइवान से जुड़े किसी संभावित सैन्य संघर्ष में चीन के विशाल मिसाइल भंडार की बड़ी भूमिका हो सकती है।

इस युद्ध का असर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर भी पड़ा है। होर्मुज स्‍ट्रेट और लाल सागर (रेड सी) के रास्तों में रुकावटों की वजह से ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं। सीबीओ के अनुसार, इससे 2026 की दूसरी तिमाही में वार्षिक महंगाई दर में 2.3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। संस्था का अनुमान है कि 2027 की पहली तिमाही में महंगाई उसकी युद्ध से पहले की गई भविष्यवाणी की तुलना में 0.5 प्रतिशत अंक अधिक रहेगी। बढ़ती महंगाई की वजह से अमेरिकी सरकारी बॉन्ड (ट्रेजरी सिक्योरिटीज) पर ब्याज दरें भी बढ़ने की संभावना है।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जुलाई में कांग्रेस को बताया था कि सितंबर तक ईरान के खिलाफ अभियानों की लागत 37.5 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी। वहीं, व्हाइट हाउस ने 87.6 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग की मांग की है, जिसमें से 67.1 अरब डॉलर पेंटागन के लिए हैं। सीबीओ के अनुसार, पेंटागन की ओर से मांगी गई राशि में से लगभग 42.3 अरब डॉलर सीधे तौर पर इस संघर्ष से जुड़े खर्चों के लिए दिखाई देते हैं।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

X