Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

दुनिया

लाल सागर के रास्ते वैश्विक व्यापार पर खतरा, UNSC में हूती गतिविधियों पर चर्चा

Updated on Wednesday, September 16, 2026 15:44 PM IST

वैश्विक व्यापार के सामने एक और बड़े संकट की आशंका के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यमन के हूती विद्रोहियों के लाल सागर के अहम इलाकों की ओर बढ़ने को लेकर चिंता जताई गई। राजनयिकों ने चेतावनी दी कि हूतियों की गतिविधियां लाल सागर के रास्ते स्वेज नहर तक पहुंचने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को प्रभावित कर सकती हैं।

UN के Assistant Secretary-General खालिद खियारी ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद के आपात सत्र में कहा कि यमन के पश्चिमी तट पर लड़ाई तेज हो गई है। हूती बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे हैं और कथित तौर पर दक्षिणी लाल सागर के कई द्वीपों पर कब्जा कर चुके हैं।

बाब अल-मंदब में बढ़ी अस्थिरता
खियारी ने कहा कि हाल के दिनों में बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य और उसके आसपास की स्थिति तेजी से अस्थिर हुई है। यह जलडमरूमध्य लाल सागर के रास्ते स्वेज नहर तक आने-जाने वाले जहाजों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।

उन्होंने कहा कि इन घटनाक्रमों से यह जरूरत और बढ़ गई है कि यमन का संघर्ष लाल सागर की सुरक्षा और इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग के लिए और बड़ा खतरा न बने।

दुनिया के करीब 30 प्रतिशत कंटेनर ट्रैफिक और लगभग 12 प्रतिशत वैश्विक व्यापार स्वेज नहर से होकर गुजरता है।

होर्मुज के बाद दूसरा बड़ा समुद्री संकट
सुरक्षा परिषद में कई देशों ने चेतावनी दी कि यदि बाब अल-मंदब में संकट बढ़ता है और समुद्री परिवहन बाधित होता है, तो वैश्विक व्यापार को एक साथ दो महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर संकट का सामना करना पड़ सकता है।

इससे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भी यातायात काफी कम हो चुका है। यह जलमार्ग दुनिया की करीब 20 प्रतिशत पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है। राजनयिकों ने कहा कि दोनों मार्गों में व्यवधान का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर व्यापक रूप से पड़ सकता है।

ग्रीस के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पहले से संकट में है और ऐसे में लाल सागर के मुहाने पर स्थिति बिगड़ने से समुद्री सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और आर्थिक समृद्धि पर गंभीर असर पड़ सकता है।

सऊदी अरब और अमेरिका ने हूतियों पर लगाए आरोप
हूतियों के हमलों का सामना कर रहे सऊदी अरब के स्थायी प्रतिनिधि अब्दुलअजीज एम. अलवासिल ने आरोप लगाया कि हूती और उनके लड़ाके जलडमरूमध्य को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाया जा सके।

हूतियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है। अमेरिकी प्रतिनिधि जेनिफर लोसेटा ने सुरक्षा परिषद से ईरान के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान हूतियों को हथियार उपलब्ध कराने के साथ उनका निर्देशन भी कर रहा है।

बहरीन के स्थायी प्रतिनिधि जमाल फारेस अलरुवेईई ने कहा कि सुरक्षा परिषद की बार-बार की निंदा के बावजूद हूती समुद्री यातायात और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने परिषद से अधिक निर्णायक रुख अपनाने की अपील की।

यमन ने हथियार प्रतिबंध लागू करने की मांग की
यमन के स्थायी प्रतिनिधि अब्दुल्ला अली फदेल अल-सादी ने कहा कि उनकी सरकार देश के पश्चिमी तट पर हूतियों की बढ़त को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि हूतियों की आगे की बढ़त से अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन को खतरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हूतियों की गतिविधियां अब अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुकी हैं, क्योंकि इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर पड़ रहा है। उन्होंने सुरक्षा परिषद से हूतियों पर लगे हथियार प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने की अपील की।

हालांकि, सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के बीच मतभेदों के कारण परिषद के लिए इस मुद्दे पर निर्णायक कार्रवाई करना मुश्किल बना हुआ है।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

X