Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

बांग्लादेश: मात्र आठ महीनों में 155 बच्चों की मौत और 15,000 से ज्यादा लापता

Updated on Monday, September 21, 2026 16:25 PM IST

ढाका : बांग्लादेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा की ओर एक मानवाधिकार संगठन ने ध्यान दिलाया है। बेहद दयनीय तस्वीर साझा की है। बताया है कि इस साल जनवरी से अगस्त के दौरान देश भर में अपहरण के बाद हत्या, रेप, शारीरिक शोषण और हिंसा की विभिन्न घटनाओं में 155 बच्चों की मौत हो गई। ढाका की मानवाधिकार संस्था 'एन ओ सालिश केंद्र' (आस्क) ने बताया कि इस साल के पहले आठ महीनों में लापता हुए 36 बच्चों के शव मिले। वहीं 68 बच्चों की जान शारीरिक शोषण के कारण गई तो 49 की मौत पारिवारिक हिंसा से जुड़ी घटनाओं में गई। दुष्कर्म के बाद 26 बच्चों की हत्या कर दी गई।
मानवाधिकार संस्था ने कहा कि रेप की कोशिश के बाद चार मासूमों की जान चली गई, जबकि तीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शारीरिक शोषण के कारण दो घरेलू कामगारों की मौत हो गई, दो बच्चों को पीछा करने वालों (स्टॉकर) ने मार डाला, और एक की हत्या अपहरण के बाद कर दी गई। बांग्लादेशी अखबार 'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान आस्क ने आत्महत्या, रहस्यमय मौतों और बच्चों के शव मिलने के 99 मामले रिकॉर्ड किए।


रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लापता बच्चों के शव मिलना बांग्लादेश में नाबालिगों के खिलाफ हिंसा के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा है। इसमें रेप के बाद हत्या, जानलेवा शारीरिक शोषण और परिवार के साथ बच्चों की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं।
कई मामलों में, आरोपी पीड़ितों के परिचित बताए गए।
हाल के हफ्तों में बांग्लादेश भर में बच्चों की हत्या के कई मामले सामने आए हैं।
9 सितंबर को पबना सदर से लापता हुए 10 साल की एक बच्ची का शव सात दिन बाद एक पोखर में मिला। पुलिस ने बताया कि बच्ची का रेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी और इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।


एक अन्य मामले में, 10 सितंबर को जमालपुर के मदारगंज में स्कूल जाने के बाद लापता हुई सात साल की बच्ची का शव अगले दिन अपने सहपाठी के घर की फर्श के नीचे दबा हुआ मिला।
पुलिस के अनुसार, सहपाठी के पिता ने बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी; इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
'ढाका ट्रिब्यून' ने रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि चार अलग-अलग घटनाओं में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सात बच्चों की भी हत्या कर दी गई।


बच्चों की हत्याओं की ये घटनाएं बांग्लादेश भर में बच्चों के लापता होने के लगातार जारी संकट के बीच हो रही हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल जनवरी और जुलाई के बीच देश भर में 15,000 से अधिक बच्चे लापता हुए, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।
इस महीने की शुरुआत में, बांग्लादेशी पुलिस मुख्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि साल के पहले सात महीनों में 15,717 बच्चे लापता हुए थे। हालांकि 13,679 लोगों का पता लगा लिया गया, लेकिन 2,038 लोग लापता रहे, जो कुल संख्या का लगभग 13 प्रतिशत है।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X