Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

यूक्रेन के विदेश मंत्री का आरोप-रूस युद्ध विराम के साथ वैश्विक शांति में भी डाल रहा बाधा

Updated on Friday, September 25, 2026 14:27 PM IST

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्य देश युद्ध समाप्त करने के पक्ष में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रुख का विरोध करने वाला एकमात्र देश खुद रूस है। विदेश मंत्री के मुताबिक, रूस अपनी वीटो पावर (निषेधाधिकार) का इस्तेमाल सिर्फ युद्धविराम रोकने के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक शांति को बाधित करने के लिए कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह संघर्ष केवल यूक्रेन या यूरोप तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है। यूक्रेन पूर्ण और बिना किसी शर्त के युद्धविराम के लिए पूरी तरह तैयार है।

सिबिहा ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं। इनमें से 14 सदस्य किसी न किसी रूप में तुरंत युद्धविराम का समर्थन करते हैं। इनमें चार स्थायी सदस्य भी शामिल हैं। सिर्फ एक देश लड़ाई खत्म होने की राह में रुकावट डाल रहा है और वह खुद हमलावर देश है।” सिबिहा ने कहा क‍ि रूस सिर्फ युद्धविराम को वीटो नहीं कर रहा, बल्कि शांति को वीटो कर रहा है। पुतिन इस युद्ध को बहुत पहले खत्म कर सकते थे, लेकिन वह हर दिन तनाव और लड़ाई को और बढ़ाने का रास्ता चुन रहे हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि यह युद्ध रुकना चाहिए। यूक्रेन इसे अभी खत्म करना चाहता है। हम पूर्ण और बिना किसी शर्त के युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हम ऊर्जा और खाद्य से जुड़े मामलों में भी युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हम इसी वक्त, यहीं रुकने के लिए तैयार हैं। यूक्रेनी विदेश मंत्री ने कहा क‍ि हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया था। हमारे देश पर हमला हुआ था। हम लड़ाई जारी रखे हुए हैं क्योंकि हम अपने घर और देश की रक्षा कर रहे हैं। हमें यह युद्ध अभी रोकना होगा, इससे पहले कि पुतिन आपके घर में दाखिल हो जाएं। वह पहले ही दरवाजे तक पहुंच चुके हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि यह सिर्फ यूक्रेन का युद्ध नहीं है। यह सिर्फ यूरोप का युद्ध भी नहीं है। यह पूरी दुनिया के लिए खतरा है। सबसे बुरे हालात को रोकना इस कमरे में मौजूद हर व्यक्ति और इसके बाहर मौजूद लोगों की कोशिशों पर निर्भर करता है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि हम बस रूस की उन क्षमताओं पर हमला कर रहे हैं जो उसे ताकतवर बनाती हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा क‍ि हमें पता है कि पुतिन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों से फिर वादा किया कि उन्हें बस कुछ और महीने चाहिए। शायद यह पांच सालों में 17वीं या 18वीं बार है जब उन्होंने यह वादा किया है। हमेशा यही बात होती है ‘बस कुछ और महीने’ और फिर वह समय-सीमा आगे बढ़ा देते हैं। इस बार भी पुतिन नाकाम रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X