Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पंजाब

फार्मेसी भर्ती प्रक्रिया पर रोक के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें : केवल ढिल्लों

Updated on Saturday, September 26, 2026 20:52 PM IST

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फार्मासिस्ट / फार्मेसी ऑफिसरों की भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा चयन प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने का स्वागत किया है। इस मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ढिल्लों ने कहा कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया ही परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के लाइव लीक होने तथा डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से उम्मीदवारों को उत्तर उपलब्ध करवाए जाने से संबंधित गंभीर तथ्यों को दर्ज किया है। अदालत ने यह भी सवाल उठाया है कि जांच सीबीआई को क्यों न सौंपी जाए।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल 454 पदों तक सीमित नहीं है। इससे हजारों युवाओं के भविष्य और सरकारी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता जुड़ी हुई है। जो उम्मीदवार ईमानदारी से परीक्षा देकर अपना भविष्य बनाने की उम्मीद रखते हैं, उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की मूलभूत जिम्मेदारी है।

ढिल्लों ने कहा कि यदि परीक्षा प्रक्रिया में संगठित तरीके से इलेक्ट्रॉनिक साधनों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की गई है, तो इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर यदि किसी की जिम्मेदारी बनती है, तो उसे तय करना भी आवश्यक है।

ढिल्लों ने कहा कि सरकारी नौकरियां किसी की पहुंच या पैसे की ताकत के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता और मेहनत के आधार पर मिलनी चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X