Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के 32 मामले सामने आए, 25 की हुई जांच

Updated on Saturday, September 26, 2026 21:03 PM IST

पटियाला। पंजाब में पराली जलाने के संबंध में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) सैटेलाइट प्रोटोकॉल के तहत अब तक 32 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने जानकारी दी कि 32 में से 25 मामलों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया गया, जबकि 12 स्थानों पर मौके पर आग की पुष्टि हुई। सीएक्यूएम की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 केसों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया, जिसकी कुल राशि 40,000 रुपए है। इसमें से अब तक 10,000 रुपए की वसूली की जा चुकी है। वहीं, पराली जलाने के मामलों में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 4 मामलों में संबंधित नोडल/सुपरवाइजरी अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। पटियाला जिले में रिपोर्ट के अनुसार, आग की एक घटना सामने आई। इसका निरीक्षण किया गया और मौके पर भी इसकी पुष्टि हुई। इस मामले में 5,000 रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया। हालांकि, रिपोर्ट में अभी तक इसकी वसूली शून्य दर्ज है।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मामले अमृतसर में दर्ज हुए हैं। यहां कुल 18 मामले आए और 11 मामलों में फील्ड निरीक्षण किया गया। आयोग ने 4 की मौके पर पुष्टि की। इसको लेकर कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया और वसूल भी किया गया।

तरनतारन जिले में 5 मामले आए और 2 की मौके पर पुष्टि हुई। इन 2 मामलों में कुल 10,000 रुपए का मुआवजा वसूल किया गया है। साथ ही, इन घटनाओं को लेकर दो एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। फिरोजपुर जिले में 4 मामले आए और सभी 4 का निरीक्षण व पुष्टि की गई। 3 मामलों में कुल 15,000 रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया, जिनमें से 5,000 रुपए वसूल किए गए। फिरोजपुर में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि चार चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।

सैटेलाइट प्रोटोकॉल के तहत गुरदासपुर जिले में 2 मामले, जबकि होशियारपुर, पटियाला और एसबीएस नगर में एक-एक मामला दर्ज किया गया। होशियारपुर व पटियाला की घटना में पुष्टि के बाद 5-5 हजार रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X