Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पंजाब

पंजाब: पटियाला की चिटकारा यूनिवर्सिटी में 'भूत' की अफवाह के बाद मचा हंगामा, पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़

Updated on Saturday, September 26, 2026 21:03 PM IST

पंजाब के राजपुरा में स्थित चिटकारा यूनिवर्सिटी में 'भूत' की अफवाह के बाद शुक्रवार देर रात हंगामा मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और कैंपस में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। फिलहाल, पटियाला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्रों का दावा था कि कैंपस में पहले किसी लड़की ने आत्महत्या की थी और उसका 'भूत' अब हॉस्टल के कमरों में रहने वाले छात्रों को परेशान कर रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों और यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया कि यहां ऐसी कोई आत्महत्या की घटना नहीं हुई है। प्रशासन के मुताबिक, कुछ शरारती छात्र जानबूझकर दूसरे छात्रों के कमरों के दरवाजे खटखटाकर वहां से भाग जाते हैं। हालांकि, छात्र प्रशासन की इस दलील को मानने के लिए तैयार नहीं हुए और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे।


मामला बढ़ता देख थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की ओर से छात्रों को शांत करने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किए जाने के दौरान माहौल और बिगड़ गया। आरोप है कि छात्रों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
इस दौरान छात्रों की ओर से केएसएम चौकी (सिटी राजपुरा) के इंचार्ज अजय कुमार के साथ भी कथित तौर पर मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई। छात्रों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने शराब पी रखी थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी की लैब में ही उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।


आखिरकार पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए छात्रों को भरोसा दिया कि रात के समय दरवाजे खटखटाने की घटनाओं की सीसीटीवी के माध्यम से बारीकी से जांच की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी शरारती तत्व संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए और अपने-अपने हॉस्टल की ओर लौट गए। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


डीएसपी सुखदेव सिंह ने कहा ने कहा कि चिटकारा यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह और किसी छात्रा का नाम या पहचान सामने नहीं आई। डीएसपी ने कहा कि अभिभावकों और सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए स्पष्ट करना चाहते हैं कि आज चिटकारा यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों की ओर से दो लड़कियों के लापता होने की बात कही गई थी। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट सामने आई थी। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय एसएचओ गुरसेवक सिंह, डीएसपी बनूड़ और यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ पुलिस टीम ने छात्रों से बातचीत की तथा उनकी शिकायतें भी ली हैं।


डीएसपी ने कहा कि फिलहाल किसी भी छात्र को यह जानकारी नहीं है कि कौन-सी दो लड़कियां कथित तौर पर लापता हैं। किसी छात्रा का नाम या पहचान भी सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया यह बात अफवाह के तौर पर सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रों की शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्रत्येक छात्र से जानकारी लेकर सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई छात्रा वास्तव में लापता पाई जाती है तो उसकी भी पूरी जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी सुखदेव सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि चिटकारा यूनिवर्सिटी में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X