Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पंजाब

फतेह बुर्ज, चप्पड़ चिड़ी से विश्व पर्यटन दिवस मोटरसाइकिल यात्रा को हरी झंडी

Updated on Sunday, September 27, 2026 20:16 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : विश्व पर्यटन दिवस-2026 के समारोहों के तहत पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल यात्रा को आज ऐतिहासिक फतेह बुर्ज, चप्पड़ चिड़ी से डिप्टी कमिश्नर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, कोमल मित्तल, आई.ए.एस. और निदेशक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, पंजाब, संजीव कुमार तिवाड़ी, आई.एफ.एस. ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह मोटरसाइकिल यात्रा विश्व पर्यटन दिवस-2026 के राज्य स्तरीय समारोहों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पंजाब के विभिन्न पर्यटन स्थलों को लोगों से जोड़ना तथा विशेष रूप से पर्यावरण-अनुकूल और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

यात्रा सुबह 6:30 बजे चप्पड़ चिड़ी से शुरू होकर बलाचौर के रास्ते नेचर रिट्रीट चोहाल, होशियारपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर जिलों से होकर गुजरी। इसमें लगभग 50 से 60 मोटरसाइकिल सवारों के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल भागीदारी लगभग 70 से 75 व्यक्तियों की रही, जिसमें पीछे बैठकर यात्रा करने वाले प्रतिभागी भी शामिल थे।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, आई.ए.एस. ने कहा कि पंजाब का पर्यटन क्षेत्र केवल प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन अनुभव भी इसकी महत्वपूर्ण पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें स्थानीय निवासियों तथा पर्यटकों को पंजाब के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और अन्य पर्यटन स्थलों को करीब से जानने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंजाब की पर्यटन संभावनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक हैं।

निदेशक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, पंजाब, संजीन कुमार तिवाड़ी, आई.एफ.एस. ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस मोटरसाइकिल यात्रा का उद्देश्य पर्यटकों को पंजाब के विभिन्न स्थलों से रोचक एवं जीवंत तरीके से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे पर्यटन अनुभवों को बढ़ावा दे रहा है, जो लोगों को राज्य की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने तथा इन स्थलों की जानकारी व्यापक स्तर पर साझा करने के लिए प्रेरित करें।

यात्रा के रवाना होने से पहले सभी प्रतिभागियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, अनुशासित ढंग से मोटरसाइकिल चलाने तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। आरंभिक स्थल पर पंजीकरण, परिचय एवं हल्के जलपान की भी व्यवस्था की गई।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा संबंधित जिला प्रशासन, यातायात पुलिस तथा अन्य विभागों के साथ आवश्यक समन्वय किया गया, ताकि यात्रा का सुरक्षित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। मार्ग में आवश्यकतानुसार यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं की गईं, जबकि सामान्य यातायात को अनावश्यक रूप से प्रभावित होने से बचाया गया।

नेचर रिट्रीट चोहाल, होशियारपुर की ओर रवाना हुई इस मोटरसाइकिल यात्रा ने विश्व पर्यटन दिवस को एक अनूठे अनुभव से जोड़ते हुए पंजाब के प्राकृतिक, पर्यावरण-अनुकूल और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को उजागर किया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X