Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पंजाब

श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक

Updated on Monday, September 28, 2026 19:40 PM IST

अमृतसर : भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (दरबार साहिब) पहुंचे। उनके साथ एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी था। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी गोर उनके साथ मौजूद रहे। विभिन्न वीडियो क्लिप्स में देखा जा सकता है कि वो गोर को पूरे परिसर का दौरा करा रहे हैं। वो उनके साथ स्वर्ण मंदिर से बाहर निकलते भी देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिन भर चलने वाला यह आउटरीच प्रोग्राम वाशिंगटन की नई दिल्ली से आगे बढ़कर संबंध मजबूत करने की दिलचस्पी को दिखाता है, खासकर पंजाब के साथ, जिसके उत्तरी अमेरिका के साथ गहरे सांस्कृतिक और प्रवासी संबंध हैं।


सिखों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थल की यात्रा के दौरान, सिख धर्म की प्रमुख संस्थाओं ने राजदूत का स्वागत किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर राजदूत गोर और राजनयिक प्रतिनिधिमंडल का सिख परंपराओं के अनुसार स्वागत किया।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। चार तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पवित्र श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने उन्हें सम्मानित किया और सिख मुद्दों पर चर्चा भी हुई।"


तस्वीरों में इस दौरे की झलक है। कहीं गोर दोनों के साथ गहन मंथन करते देखे जा सकते हैं, तो कहीं वो स्वर्ण मंदिर के भीतर परिसर को बारीकी से निहारते दिख रहे हैं।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के एक दिवसीय दौरे को देखते हुए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब 150 जवानों की तैनाती के साथ कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। दौरा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जनसंपर्क और आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा बताया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X