Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

खाड़ी में तनाव कम करने के लिए यूएई ने बातचीत पर दिया जोर, ईरान के कब्जे वाले तीन द्वीपों का मुद्दा उठाया

Updated on Tuesday, September 29, 2026 15:20 PM IST

खाड़ी युद्ध के केंद्र में मौजूद देशों में से एक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को कहा कि वह तनाव कम करने और बातचीत के जरिए विवादों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। खाड़ी में जारी संघर्ष का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। यूएई के विदेश मामलों के राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, “हमारा सैद्धांतिक रुख तनाव कम करने, देशों के बीच दूरियां कम करने, कूटनीति और बातचीत को बढ़ावा देने और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर आधारित है। हम गैरकानूनी तरीके से ताकत के इस्तेमाल या उसकी धमकी और दबाव बनाने का भी विरोध करते हैं।”

उन्होंने उन तीन द्वीपों का मुद्दा भी उठाया, जिन पर ईरान का कब्जा है। ये हैं ग्रेटर टुनब, लेसर टुनब और अबू मूसा। ये द्वीप होर्मुज स्‍ट्रेट तक पहुंच के लिहाज से रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जगह पर स्थित हैं। अल मरार ने कहा, “ईरान ने तीन अमीराती द्वीपों पर अपना कब्जा जारी रखा है, जिसे हम स्वीकार नहीं करते। यूएई लगातार इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की मांग करता रहा है। इसे सीधे बातचीत के जरिए या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ले जाकर सुलझाया जा सकता है।”

ईरान ने 1971 में इन द्वीपों पर नियंत्रण कर लिया था। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के भी यहां सैन्य ठिकाने हैं। खाड़ी में संघर्ष बढ़ने के बीच अमेरिका ने अबू मूसा और ग्रेटर टुनब पर हमले किए हैं। अल मरार ने संघर्ष की ज्यादा जानकारी में जाए बिना समुद्री रास्तों पर जहाजों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा क‍ि हम अंतरराष्ट्रीय कानून, समुद्री कानून और देशों की संप्रभुता के सिद्धांत के मुताबिक सप्लाई चेन, व्यापार और ऊर्जा की सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने और उसकी रक्षा करने की जरूरत पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि तमाम संकटों के बावजूद यूएई ने विकास और आगे बढ़ने की अपनी कोशिशें जारी रखी हैं।

अल मरार ने कहा, “इस देश का निर्माण चुनौतियों की गैरमौजूदगी में नहीं हुआ, बल्कि उनका सामना करते हुए हुआ है।” यूएई अरब देशों में इजराइल के सबसे करीबी साझेदार देशों में से एक है। इसके बावजूद अल मरार ने फिलिस्तीनी इलाकों में इजरायल की कार्रवाइयों की ‘कड़े शब्दों में’ निंदा की। उन्होंने कहा कि वेस्ट बैंक में इजराइल की बढ़ती कार्रवाई, बस्तियां बसाने की गतिविधियों, बसने वालों की हिंसा, आतंकवाद और पूर्वी यरुशलम तथा धार्मिक स्थलों पर उल्लंघनों को तुरंत रोकने की जरूरत है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की थी।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X