Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

Updated on Wednesday, September 30, 2026 13:13 PM IST

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारतीय समय अनुसार मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वर्तमान समय में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी संघर्ष और झगड़ों को कम करने को लेकर बातचीत हुई। एस. जयशंकर ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत चल रहे झगड़ों और उनके असर को कम करने की जरूरत पर फोकस थी, खासकर ग्लोबल साउथ को लेकर।”

इससे पहले विदेश मंत्री ने न्यूयॉर्क में आयोज‍ित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत लंबे समय से अपनी रणनीतिक स्वायत्तता यानी अपने हितों के हिसाब से स्वतंत्र फैसले लेने की नीति के तहत जो करता रहा है, वही अब अमेरिका कर रहा है और वह है कई देशों के साथ रिश्तों को एक साथ संभालने की कोशिश। जयशंकर ने सोमवार को कार्यक्रम के दौरान कहा था, “हमारे बारे में जो बातें पहले कही जाती थीं, आज वाशिंगटन वही काम पूरे जोश के साथ कर रहा है।”

उन्होंने अमेरिका के पूर्व सहायक विदेश मंत्री डैनियल रसेल से बातचीत के दौरान कहा, “आप चीन से बात कर रहे हैं, रूस से बात कर रहे हैं, यूक्रेन से बात कर रहे हैं और एशिया के दूसरे हिस्सों या यूरोप के साथ भी संबंध संभाल रहे हैं।” एस. जयशंकर ने कहा कि इस तरह देखा जाए तो वाशिंगटन आज वही कर रहा है जो भारत पहले से करता आया है।

भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर सवाल पूछते समय डैनियल रसेल ने अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली एक आम कहावत का जिक्र किया, ‘च्यूइंग गम चबाना और चलना।’ इसका मतलब है कि कोई व्यक्ति एक ही समय में अलग-अलग काम संभाल सकता है। जयशंकर ने भी इसी उदाहरण को आगे बढ़ाते हुए मजाक में कहा, “मुझे लगता है कि वाशिंगटन में उस च्यूइंगम की काफी बड़ी सप्लाई है।”

उनका इशारा इस ओर था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका एक ही समय में कई देशों के साथ अलग-अलग तरह के रिश्ते और कई बार एक-दूसरे के खिलाफ जाने वाले हितों को भी संभालने की कोशिश कर रहा है। एस. जयशंकर ने कहा, “एक बार जब वाशिंगटन इस मामले में आगे बढ़ता है तो एक तरह से यह पूरी दुनिया का सवाल बन जाता है। यही आज की हकीकत है।”

जयशंकर ने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत जैसे देशों से कहा जाता था कि वे बहुत ज्यादा विकल्प न रखें और अपने रिश्तों को किसी एक देश पर ज्यादा केंद्रित करें। जयशंकर ने कहा कि दूसरी ओर अमेरिका खुद अपने लिए ज्यादा विकल्प बनाए रखता था, क्योंकि वह एक वैश्विक ताकत है। उन्होंने कहा क‍ि आज यह दिखावा सभी के लिए खत्म हो चुका है। अब हर कोई खुले तौर पर हर किसी के साथ रिश्ते रख रहा है।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X