Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

पंजाब

गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

Updated on Wednesday, September 30, 2026 20:41 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री कीमती भगत ने आज मोहाली में स्थानीय निकायों, पशुपालन विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में गौशालाओं के प्रबंध, लावारिस एवं बेसहारा पशुओं की देखभाल तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

श्री कीमती भगत ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गौशालाओं में रखे गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे गौशालाओं को गोवंश की देखभाल के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। साथ ही, सड़कों पर घूम रहे लावारिस एवं बेसहारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उन्हें गौशालाओं तक पहुंचाने की मुहिम को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर घूम रहे लावारिस एवं बेसहारा पशुओं को तुरंत गौशालाओं तक पहुंचाने की मुहिम में और तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों के दौरान राज्य में करीब 9,000 लावारिस एवं बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाया गया है।

पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की 518 सरकारी एवं निजी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे गौशालाओं को वित्तीय राहत मिली है और गौशालाओं द्वारा पंजाब सरकार का धन्यवाद किया गया है।

उन्होंने बताया कि घायल, जख्मी अथवा बेसहारा गोवंश को सुरक्षित ढंग से गौशालाओं तक पहुंचाने तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा काऊ लिफ्टर नि:शुल्क उपलब्ध करवाए गए हैं। इन पर करीब 3.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये काऊ लिफ्टर राज्य के विभिन्न जिलों को उपलब्ध करवाए गए हैं।

श्री कीमती भगत ने कहा कि जिले में काऊ सेस के रूप में एकत्रित राशि की प्राप्ति के लिए नगर निगम एवं नगर परिषदें संबंधित विभागों के साथ समन्वय करें तथा यह राशि जारी करवाकर बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए उपयोग में लाई जाए।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गौ हत्या रोकने के लिए 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान, नई गौशालाओं के लिए स्टांप ड्यूटी से छूट, प्रत्येक जिले में राजपत्रित पुलिस अधिकारी की अगुवाई में काऊ प्रोटेक्शन सेल तथा गौशालाओं में रखे पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक टीकाकरण सहित विभिन्न प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में स्वीकृत चार स्लॉटर हाउस इकाइयों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार चलाना सुनिश्चित करने संबंधी उन्होंने आज डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर ने इस संबंध में नियमों का पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

इस अवसर पर पंजाब गौ सेवा आयोग के साथ नई पंजीकृत हुई गौशालाओं को प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए।

बैठक में नगर निगम मोहाली के संयुक्त आयुक्त श्री नवदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्रीमती परमबीर कौर, नगर निगम के निगरान अभियंता श्री कमलदीप सिंह, आबकारी विभाग से ईटीओ श्री दीवान चंद, विभिन्न नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X