Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

पंजाब

हर बच्चे का सपना, सम्मान और सुरक्षित भविष्य पंजाब सरकार की जिम्मेदारी; आश्रित बच्चों के लिए अब तक लगभग 218 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Thursday, October 01, 2026 20:02 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा सहारे की आवश्यकता वाले आश्रित और अनाथ बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक इन बच्चों के लिए लगभग 218 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर बच्चा प्यार, सहारे, सम्मान और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर का हकदार है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि जीवन की कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे बच्चों को समय पर सहायता मिले और वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के 'रंगला पंजाब' के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहाँ हर बच्चे की सुरक्षा, खुशहाली और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा परिस्थितियों के कारण अवसरों से वंचित न रहे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लगभग 2.45 लाख आश्रित और अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता और अन्य लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। यह सहायता बच्चों की आवश्यक जरूरतें पूरी करने, उनकी शिक्षा जारी रखने और उन्हें मजबूत भविष्य की ओर आगे बढ़ने में सहायक हो रही है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से कम उम्र के वे बच्चे ले सकते हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही नहीं रहे या दोनों घर से अनुपस्थित हैं या शारीरिक या मानसिक रूप से असमर्थ होने के कारण परिवार की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि इन बच्चों को निर्विघ्न, पारदर्शी और समय पर वित्तीय सहायता मुहैया करवाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान लगभग 433 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बराबर के अवसर मिल सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, मजबूत भविष्य और अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक सहारा मिले। सरकार इसी संवेदनशील सोच के साथ बच्चों की भलाई के लिए निरंतर काम करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X