Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

पंजाब

ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

Updated on Thursday, October 01, 2026 20:27 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (ए आई एम एस), मोहाली के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी), सनेटा में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन किया गया। ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य समुदाय में व्यावहारिक, किफायती और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार संबंधी आदतों के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

कार्यक्रम में सहायक नर्स दाइयों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पोषण विशेषज्ञों तथा विभिन्न संस्थानों के आहार एवं पोषण विषय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरकारी सेकेंडरी स्कूल, सनेटा की 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की।

ए आई एम एस मोहाली के निदेशक-प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह सैनी ने रोगों की रोकथाम में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी पोषण संबंधी जानकारी को लोगों की दैनिक जीवनशैली में स्वस्थ आहार व्यवहार में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. अमृत कौर विर्क, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, के साथ विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. अनु भारद्वाज, डॉ. ध्रुवेंद्र लाल एवं डॉ. जसविंदर कौर तथा डॉ. आभा आनंद, आहार पर्यवेक्षक, द्वारा अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

डॉ. निवेधिका राय, सहायक प्रोफेसर, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज, लांडरां, ने किशोरावस्था, गर्भावस्था तथा स्तनपान के दौरान उचित आहार संबंधी विशेषज्ञ जानकारी प्रदान की। डॉ. अक्षय कुमार, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, एआईएमएस मोहाली, ने जीवन के विभिन्न चरणों में एनीमिया के संबंध में जागरूकता सत्र आयोजित किया तथा एनीमिया के पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रभाव को रोकने के लिए समय पर रोकथाम और उचित हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।

सामुदायिक चिकित्सा विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं एमबीबीएस प्रशिक्षु चिकित्सकों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश आम लोगों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाए गए।

आहार एवं पोषण विषय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न जानकारीपरक स्टॉल भी लगाए गए। इनमें पूरक आहार, गर्भावस्था एवं स्तनपान के दौरान संतुलित थाली, भोजन की मात्रा को समझना, कम लागत वाले पौष्टिक व्यंजन, पारंपरिक भोजन ‘नानी की रसोई’ तथा बुनियादी पोषण मूल्यांकन ‘अपने शरीर को जानें’ जैसे विषय शामिल थे।

‘अपने शरीर को जानें’ स्टॉल पर आगंतुकों की लंबाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स (बी एम आई) तथा कमर की परिधि मापी गई और इसके आधार पर उन्हें व्यक्तिगत पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया।

पोषण मेले ने स्वास्थ्य कर्मियों, पोषण विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और समुदाय को एक साझा मंच पर लाते हुए जीवन के प्रत्येक चरण में अच्छे पोषण के महत्व का संदेश दिया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X