Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

पंजाब

पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया

Updated on Friday, October 02, 2026 19:24 PM IST

चंडीगढ़ (हिंद जनपथ ब्यूरो) : केंद्र सरकार के ‘ई-रक्तकोष’ पोर्टल पर दर्ज वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब ने प्रति 10 लाख आबादी पर स्वैच्छिक रक्तदान के मामले में देशभर में तीसरा स्थान हासिल करके राज्य का गौरव बढ़ाया है।

पंजाब के लोगों, स्वैच्छिक रक्तदाताओं, गैर-सरकारी संगठनों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को बधाई देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस नेक मानवीय भावना को पंजाबियों की निस्वार्थ सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में आयोजित ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ (एनवीबीडीडी)-2026 के समारोह के दौरान राज्य को आधिकारिक तौर पर सम्मानित किया गया। इस समारोह में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. एम. श्रीनिवास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के महानिदेशक डॉ. लवनीश जी. कृष्णा और एलएचएमसी की निदेशक डॉ. हिमानी आहलूवालिया भी उपस्थित थीं।

राज्य के शानदार और अनुकरणीय प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान लोगों के सहयोग से आयोजित 6,583 रक्तदान शिविरों के माध्यम से पूरे पंजाब में कुल 5,44,167 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। राज्य में एकत्रित कुल रक्त का 92 प्रतिशत हिस्सा स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से प्राप्त हुआ, जबकि सरकारी रक्त केंद्रों में यह योगदान 99.6 प्रतिशत रहा।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, ‘‘रक्तदान मानवता की सेवा के सबसे नेक कार्यों में से एक है। स्वैच्छिक रूप से दान किए गए रक्त का प्रत्येक यूनिट गंभीर स्थिति वाले मरीज के लिए जीवन रेखा बन जाता है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मान के सबसे पहले और वास्तविक हकदार स्वैच्छिक रक्तदाता हैं, जिनकी नेकदिली और अटूट उदारता हमारे स्वास्थ्य सेवा ढांचे को मजबूत बनाती है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (पीएसबीटीसी), पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी (पीएसएसीएस), सरकारी एवं निजी ब्लड सेंटरों, गैर-सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य भागीदारों द्वारा बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने युवाओं और विद्यार्थी स्वयंसेवकों की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य के लिए रक्तदाताओं का एक मजबूत और निरंतर सक्रिय डेटाबेस तैयार करने में उनकी सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार रक्त संचार संबंधी बुनियादी ढांचे का विस्तार जारी रखेगी, सुरक्षित रक्त और उसके अन्य घटकों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करेगी तथा 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान के लक्ष्य को बनाए रखेगी, ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सभी स्वस्थ एवं योग्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं से दिल से अपील करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आगे आने और पंजाब में स्वैच्छिक रक्तदान को निरंतर जन आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा थोड़ा-सा योगदान किसी को जिंदगी का दूसरा मौका दे सकता है।’’

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में पंजाब का प्रतिनिधित्व डॉ. सुनीता देवी (संयुक्त निदेशक, बीटीएस-कम-लैब सेवाएं, पीएसएसीएस), पंकज कुमारी (उप निदेशक, लैब सेवाएं, पीएसएसीएस), डॉ. केतकी शर्मा (सहायक निदेशक, वीबीडी, बीटीएस, पीएसबीटीसी) और अमृत राज (कार्यालय सहायक, पीएसबीटीसी) ने किया तथा राज्य की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X