Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

पंजाब

‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-4) के तहत जिला स्तरीय खेलों का आगाज

Updated on Friday, October 02, 2026 19:55 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर(हिंद जनपथ ब्यूरो) : ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-4) के तहत साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में जिला स्तरीय खेलों का आज शानदार आगाज हुआ। मोहाली के सेक्टर-78 स्थित खेल परिसर में विधायक मोहाली श्री कुलवंत सिंह और विधायक डेराबस्सी श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने संयुक्त रूप से इन खेलों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायकों ने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ पंजाब की युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए पंजाब सरकार की प्रमुख पहल है। उन्होंने कहा कि इन खेलों ने प्रदेश के खिलाड़ियों को जिला एवं प्रदेश स्तर से आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान किया है।

विधायक मोहाली श्री कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ का मंच बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में अंडर-14 वर्ग से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं तथा विजेता खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयारी के लिए राशि उपलब्ध करवाने की पहल भी की गई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उच्च सरकारी पदों पर नौकरियां देने की नीति भी लागू की जा रही है।

विधायक डेराबस्सी श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बेहतर सड़क ढांचा विकसित करने और खेलों के लिए उचित बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 3100 से अधिक ग्रामीण खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाया जा सके और वे नशे से दूर रहकर खेलों के क्षेत्र में पंजाब का नाम रोशन कर सकें।

जिला स्तरीय ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के मुकाबले 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक जिले में निर्धारित विभिन्न खेल स्थलों पर करवाए जाएंगे। इन खेलों के दौरान क्रिकेट, शूटिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी सर्कल स्टाइल, कबड्डी नेशनल स्टाइल, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, रोलर स्केटिंग, फेंसिंग, जूडो, टेबल टेनिस, वालीबॉल शूटिंग/वालीबॉल स्मैशिंग, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, तैराकी, गतका, शतरंज, हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल, लॉन टेनिस और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले करवाए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान जिम्नास्टिक और गतका टीमों के खिलाड़ियों द्वारा अपनी-अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर लिंधिया ए.एन., आई.ए.एस. (अंडर ट्रेनिंग), जिला खेल अधिकारी श्रीमती उमेश्वरी शर्मा, श्री कुलदीप सिंह समाना, वरिष्ठ डिप्टी मेयर श्री राजिंदर प्रसाद शर्मा, डिप्टी मेयर श्री हरपाल सिंह चन्ना सहित बड़ी संख्या में नेता, खेल प्रेमी, खिलाड़ी और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

विधायकों ने सभी खेल प्रेमियों, स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढ़ाएं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X