Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

पंजाब

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

Updated on Sunday, October 04, 2026 19:58 PM IST

चंडीगढ़ (हिंद जनपथ ब्यूरो) : कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की। उन्होंने मनमोहन सिंह को याद किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की। सरदार मनमोहन सिंह को याद करते हुए उनका (गुरशरण कौर) आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालते हुए मैं सरदार मनमोहन सिंह के घर जाकर और उनकी पत्नी गुरशरण कौर का आशीर्वाद लेकर इस जिम्मेदारी की शुरुआत कर रहा हूं। मनमोहन सिंह हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनका सादापन, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमें हमेशा पंजाब और भारत की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। वे हमेशा हमारे राष्ट्रीय नायकों में से एक बने रहेंगे।”


वहीं, परगट सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मनमोहन सिंह ने सिर्फ आर्थिक तौर पर ही नहीं, बल्कि ईमानदारी के साथ और इंसानियत के तौर पर देश को आगे लेकर गए। मुझे लगता है कि पदभार संभालने से पहले गुरशरण कौर जी का आशीर्वाद लेकर पंजाब जाना चाहिए। उन्होंने संस्थानों को खड़ा किया था। आज सरकार ने उन्हीं संस्थानों को ध्वस्त किया है। मेरा मानना है कि हम देश और पंजाब में वह जज्बा पैदा करें कि राज्य और यह राष्ट्र विकास कर सके। इसीलिए मैं गुरशरण कौर जी का आशीर्वाद लेने आया हूं।”
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ‘वड़िंग’ को लेकर परगट सिंह ने कहा, “मैं उनसे मुलाकात के लिए जाऊंगा। हम दोनों के बीच कोई ऐसी बात नहीं है।”

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X