Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

पंजाब

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:15 PM IST

अमृतसर(हिंद जनपथ ब्यूरो) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर रंजीत एवेन्यू स्थित स्टारबक्स रेस्टोरेंट से ही मैड संधू का पीछा कर रहे थे। सी.एम. भगवंत मान के अमृतसर में होने के कारण शहर में जगह-जगह पुलिस नाके लगे हुए थे। इस कारण आरोपियों को स्टारबक्स के बाहर मैड संधू पर गोली चलाने का मौका नहीं मिला। यहां से मैड संधू वॉशिंग सेंटर पर कार धुलवाने के लिए पहुंचा जहां मौका मिलते ही आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा स्टारबक्स रेस्टोरेंट की वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली गई है।


अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की सरेआम गोली मार कर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल खुद एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाकों का दौरा किया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पूरी घटना की जानकारी सांझा की।


पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि मृतक मैड संधू पास के जिले का रहने वाला था और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था। घटना वाले दिन वह लोहारका रोड पर एक वॉशिंग स्टेशन पर अपनी कार धुलवाने आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर लगातार उसका पीछा और उसकी रेकी कर रहे थे। इसके बाद मौका मिलते ही हमलावर लोहारका रोड पर वॉशिंग स्टेशन के पास अंधाधुंध फायरिंग करके घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को कई ठोस सुराग और अहम सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि घटना को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे कौन है यह तस्वीर पुलिस जांच में काफी हद तक साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतक मैडी संधू के पिता भूपिंदर सिंह पंजाब पुलिस में लोकल रैंक सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह अमृतसर रूरल पुलिस से रिटायर हुए थे। पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम भी करवा दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क और शूटरों का जल्द ही पर्दाफाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X