Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

इजरायल ने सेना को 2023 के हमले में शामिल बाकी हमलावरों को ढूंढकर मारने का दिया आदेश: रक्षा मंत्री

Updated on Tuesday, October 06, 2026 16:11 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इजरायल ने अपनी सेना को 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व में हुए हमले में शामिल बाकी लोगों को ढूंढ-ढूंढकर मारने का आदेश दिया है। काट्ज ने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या करीब दो हजार है। समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, काट्ज ने सोमवार को कहा कि उस दिन करीब 6,000 हमलावर सीमा पार कर इजरायल में घुसे थे। इनमें से 4,000 को पहले ही मार दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उन्होंने सेना को बाकी लोगों का पीछा करने का आदेश दिया है।

काट्ज ने कहा, “हमने सेना को आदेश दिया है कि हमले में शामिल सभी लोगों का पीछा किया जाए और उन्हें मार दिया जाए, चाहे वे बड़े पद पर हों या छोटे।” वहीं, सोमवार को यरूशलम के माउंट हर्जल में आयोजित एक सरकारी स्मृति समारोह में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल उन लोगों का पीछा करना जारी रखेगा, जिन्होंने हमला किया और लोगों को बंधक बनाया था। उन्होंने गाजा में हमास का शासन खत्म करने की बात भी दोहराई।

इससे पहले सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ ‘नरसंहार’ करने के आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने इन आरोपों को ‘सदी का सबसे बड़ा झूठ’ बताया था। नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल एक मजबूत देश है और वह सात मोर्चों पर लड़ रहा है। उन्होंने इनमें हमास, हिज्बुल्लाह, हूती, ईरान, इराक और सीरिया के सशस्त्र गुटों और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी लड़ाकों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, “वे सभी हमें दुनिया से मिटाने के लिए एकजुट हुए थे, लेकिन वे नाकाम रहे।”

अक्टूबर 2023 में गाजा से इजरायल पर हमास के हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “हम टूटे नहीं। इसके बजाय हम उठे और शेरों की तरह लड़े।” नेतन्याहू ने ईरान पर इजरायल की बमबारी का भी बचाव किया। उन्होंने दावा किया अगर हमने ऐसा नहीं किया होता, तो हम सभी मारे जाते।

हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले में इजरायल में करीब 1,200 लोग मारे गए थे। इसके बाद इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इन कार्रवाइयों में 74,200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गाजा में तीन साल से चल रहे सैन्य अभियान के दौरान इजरायल ने हमास के कई बड़े नेताओं को मार गिराया है। इनमें याह्या सिनवार और उनके छोटे भाई मोहम्मद सिनवार भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X