Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Updated on Tuesday, October 06, 2026 19:58 PM IST

चंडीगढ़(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत राज्य के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज मत्स्य पालन विभाग में नवनियुक्त दो उम्मीदवारों, जिनमें एक मल्टीपरपज फिशरीज स्किल्ड वर्कर और एक फिशरमैन (मछली पालक) शामिल है, को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये नियुक्तियां उस निरंतर भर्ती अभियान का हिस्सा हैं, जिसके तहत मत्स्य पालन विभाग में वर्ष 2022 से अब तक 55 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की प्रशासनिक, तकनीकी एवं कार्यकारी क्षमता में काफी वृद्धि हुई है। यह कदम मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा पंजाब भर के मछली पालकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, "वर्ष 2022 से लगातार जारी भर्ती अभियान के तहत आज ये नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, जो मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मत्स्य पालन विभाग के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रति ठोस प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन अधिकारियों से लेकर तकनीकी अमले और कुशल कामगारों तक विभिन्न कैडरों में योग्य युवाओं को शामिल करके हम न केवल विभागीय कामकाज को सुचारू बना रहे हैं, बल्कि अपने मछली पालकों को बेहतर सेवाएं और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित कर रहे हैं।"

स. खुड्डियां ने बताया कि विभिन्न कैडरों में कुशल पेशेवरों की भर्ती करके विभाग ने अपने जमीनी और प्रशासनिक कामकाज को काफी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इन नई नियुक्तियों के साथ पंजाब मत्स्य पालन विभाग टिकाऊ एक्वाकल्चर (जलीय कृषि) पद्धतियों को बढ़ावा देने, मछली उत्पादन बढ़ाने और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग पंजाब में एक्वाकल्चर एवं मत्स्य पालन के टिकाऊ विकास और विस्तार के मिशन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन विचारों एवं तकनीकों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, तकनीकी प्रशिक्षण और जमीनी स्तर पर सहायता के माध्यम से विभाग जल संसाधनों के प्राकृतिक संतुलन तथा दीर्घकालिक स्थिरता को बनाए रखते हुए सभी हितधारकों, विशेष रूप से मछली पालकों की आय और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X