Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की अहम बैठक

Updated on Wednesday, October 07, 2026 18:17 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। बैठक के दौरान कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर जायज मांग का समाधान किया जाएगा।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं बागवानी उत्पादों के उचित संरक्षण में कोल्ड स्टोरेज की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी और इन इकाइयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को बागवानी मंत्री के ध्यान में लाया।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज कृषि एवं बागवानी उत्पादों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये सुविधाएं किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ फसलों में कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी से जुड़े कोल्ड स्टोरेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन की मांगों पर संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव लतीफ अहमद, निदेशक मनीष कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X