Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Wednesday, October 07, 2026 18:19 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा देर रात चलाए गए महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान ज़िला अमृतसर की तहसील लोपोके के गांव कोट सिद्धू में अवैध रेत खनन वाली जगह पर छापेमारी करते हुए मौके पर चल रहे अवैध खनन का पर्दाफाश किया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मौके से तीन जे.सी.बी. मशीनें (चेसी नंबर आर.ए.जे.3डी.एक्स.एक्स.4ए03117476, एच.ए.आर.3डी.एक्स.एक्स.4के03070706 और एक बिना नंबर वाली जे.सी.बी. मशीन) और सात टिपर ट्रकों (नंबर पी.बी 02 डी.एक्स 5572, पी.बी 02 ई.जे 0301, पी.बी 02 ई.सी 7695, पी.बी 02 ई.आर 7191, पी.बी 02 ई.ई 6944, पी.बी 02 ई.जे 0410 और पी.बी 02 ई.क्यू 9399) की पहचान की है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 'माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957' की धारा 21(1) के तहत थाना भिंडी सैदां में एफ.आई.आर. नंबर 0160/2026 दर्ज की गई है। इस मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ज़मीन मालिकों और वाहनों/मशीनों के मालिकों की पहचान करने तथा विवरणों की पड़ताल के लिए पुलिस जांच जारी है।

खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने आगे बताया कि इसी तरह खनन विभाग लुधियाना द्वारा की गई एक और कार्रवाई के तहत सिद्धवां बेट क्षेत्र से आ रहे रेत से भरे एक टिपर को रात के समय रोककर चेक किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने बिना नंबर वाला टिपर थाना सिद्धवां बेट के हवाले किया और दिनांक 06-10-2026 को एफ.आई.आर. नंबर 283 के तहत केस दर्ज किया गया है।

खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने आगे बताया कि गैर-कानूनी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 अक्टूबर, 2026 तक राज्य भर में 247 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और नियम 74 तथा 75 के तहत 598 चालान जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 7.92 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 7.69 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूल की जा चुकी है।

कुछ मुख्य ज़िलों के विवरण साझा करते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि अमृतसर में 16 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 25 चालानों के तहत 46.87 लाख रुपये के जुर्माने किए गए जिसमें से 42.79 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। होशियारपुर में 20 एफ.आई.आर. और 84 चालान दर्ज किए गए, जिसमें 129.39 लाख रुपये का जुर्माना किया गया और 125.81 लाख रुपये की वसूली हुई जबकि पठानकोट में 5 एफ.आई.आर. और 101 चालान दर्ज किए गए, जिसमें 176.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और पूरी रकम वसूली गई।

उन्होंने आगे बताया कि गुरदासपुर में सभी ज़िलों से अधिक 55 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 24 चालान किए गए, जिसमें 39.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और पूरी रकम वसूली जा चुकी है। एस.ए.एस. नगर में 27 एफ.आई.आर. और 67 चालान किए गए जिसमें 87.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 82.86 लाख रुपये की वसूली हुई जबकि श्री आनंदपुर साहिब में 32 एफ.आई.आर. और 30 चालान किए गए, जिसमें 52.99 लाख रुपये का जुर्माना किया गया और 48.91 लाख रुपये की वसूली हुई।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X