Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

नेतन्याहू ने 2023 हमास हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, याद में मोमबत्तियां जलाईं

Updated on Thursday, October 08, 2026 16:12 PM IST

यरुशलम(एजेंसी) : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यरुशलम स्थित अपने कार्यालय में एक स्मृति मोमबत्ती जलाई।

2023 में हमास द्वारा इजरायल पर हुए हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे। इसके बाद इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया, जो बाद में क्षेत्र के दूसरे हिस्सों तक भी फैल गया।

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में नेतन्याहू के हवाले से कहा गया, "मैंने यरुशलम में प्रधानमंत्री कार्यालय में उन सभी लोगों की याद में एक स्मृति मोमबत्ती जलाई, जिनकी सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने हत्या कर दी थी।"

उन्होंने कहा क‍ि पूरा देश अपने प्रियजनों को याद करते हुए एकजुट है। हम अपना मिशन पूरा करेंगे। हमने हिसाब चुकाया है और सभी हत्यारों से आगे भी हिसाब चुकाते रहेंगे।

इस बीच, हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिवार यह जांच कराने की मांग कर रहे हैं कि क्या इजरायल के वरिष्ठ अधिकारियों को हमले से पहले खुफिया चेतावनी मिली थी। चुनाव से पहले इस बात को लेकर विवाद बढ़ रहा है कि इजरायली नेताओं को हमले के बारे में पहले से क्या जानकारी थी।

हालांकि, नेतन्याहू ने इस दावे को खारिज किया है कि उन्हें हमले के बारे में पहले से कोई चेतावनी मिली थी।

'एक्‍स' पर जारी उनके बयान में कहा गया, "हम सभी सात अक्टूबर को मारे गए लोगों की याद में सिर झुकाते हैं। दुख की बात है कि इस दर्दनाक दिन पर चैनल 12 पूरे दिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू और लिकुड के खिलाफ झूठा राजनीतिक प्रचार प्रसारित कर रहा है। इसका मकसद दक्षिणपंथी सरकार को हटाना और ऐसी वामपंथी सरकार के लिए रास्ता बनाना है, जो एक फिलिस्तीनी राज्य बनाएगी।"

बयान में आगे कहा गया, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू को 7 अक्टूबर से पहले गाजा पट्टी या हमास की ओर से होने वाले हमले के बारे में कोई चेतावनी नहीं मिली थी। राष्ट्रपति ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन के सलाहकार ब्रेट मैकगर्क, यूएई सरकार, मिस्र सरकार और अन्य भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं।"

बयान में कहा गया, "अगर प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सही समय पर जानकारी दी गई होती, तो हालात बिल्कुल अलग होते। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ही गाजा में जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने का फैसला लिया और केवल हवाई हमलों तक सीमित रहने के राष्ट्रपति बाइडेन के दबाव के सामने नहीं झुके।"

 

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X