Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

Updated on Thursday, October 08, 2026 16:40 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर युद्ध में हुए नुकसान के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने दावा किया कि जो दिखाया और बताया जा रहा है उससे असली संख्या कहीं ज्यादा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेंटकॉम की पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों की मौत और अमेरिकी सैन्य संपत्तियों के नुकसान का असल आंकड़ा सार्वजनिक रूप से बताए गए आंकड़ों से “कहीं ज्यादा” है। उन्होंने अमेरिकी संसद की अनुसंधान समिति ‘कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस’ की ओर से जारी किए गए बयान को शेयर करते हुए अपनी बात कही।

उन्होंने लिखा, “मई में, कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने माना था कि ईरान की सेना ने अमेरिका के 42 मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नष्ट कर दिया था। अब यह संख्या 81 है।” अराघची ने अपनी बात समझाते हुए आगे कहा, “असली नुकसान इससे कहीं ज्यादा है। सबूत? सेंटकॉम किसी मौजूदा सीनेटर को उन बेस का निरीक्षण नहीं करने देगा जिनके बारे में उसका दावा है कि वे ठीक-ठाक हैं।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए अमेरिकी अधिकारियों को याद दिलाया, “आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं।”

सेंटकॉम वाला कटाक्ष डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी के सार्वजनिक दावे का जवाब हो सकता है। हाल ही में मर्फी ने कहा, “पेंटागन और यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मुझे कतर में अल उदीद एयर बेस का निरीक्षण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।” अराघची ने अपनी पोस्ट के साथ अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की चस्पा की गई रिपोर्ट का शीर्षक “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिकी एयरक्राफ्ट का कॉम्बैट लॉस: कांग्रेस करे विचार” था।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध में 81 फिक्‍स्‍ड -विंग और रोटरी-विंग एयरक्राफ्ट (जिनमें बिना क्रू वाले एयरक्राफ्ट सिस्टम भी शामिल हैं) नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए।रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा न्यूज रिपोर्ट, अमेरिकी रक्षा विभाग और सेंटकॉम के बयानों और रक्षा विभाग के इंस्पेक्टर जनरल की जांच से इकट्ठा किया गया था, साथ ही यह भी बताया गया कि इस संख्या में बदलाव हो सकता है।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X