Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Updated on Thursday, October 08, 2026 20:01 PM IST

अमृतसर(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह अमृतसर पहुंचे। दोनों नेताओं के अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सचिन पायलट और परगट सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर मत्था टेका और अरदास कर आशीर्वाद लिया। दोनों नेता जलियांवाला बाग और दुर्गियाना मंदिर भी जाएंगे। सचिन पायलट और परगट सिंह के अमृतसर दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंदाला ने कहा कि दोनों नेता अलग-अलग समय पर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रहा उत्साह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। डैनी बंदाला ने कहा कि पंजाब की जनता ने 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने सचिन पायलट को लेकर कहा, "सचिन पायलट बहुत अच्छे पायलट हैं और वह बहुत अच्छी तरह लैंड करने वाले हैं। इसमें कोई शक नहीं है। उनके नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है।"


उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की भी तारीफ की। डैनी बंदाला ने कहा कि परगट सिंह पूर्व हॉकी खिलाड़ी और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उन्हें खेल का अच्छा अनुभव है और वह जानते हैं कि परिस्थितियों के अनुसार किस तरह रणनीति बनाई जाती है।


डैनी बंदाला ने दावा किया कि पंजाब में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और अब वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है।
कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा, "सचिन पायलट, हमारे प्रभारी बनने के बाद पहली बार अमृतसर में आए हैं और हम सब उनका स्वागत करने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी पंजाब में लीड कर रही है और पंजाब के लोग कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए उत्साहित हैं। हम सब तैयार हैं और पंजाब के लोग कांग्रेस को चुनने के लिए तैयार हैं, सब एक हैं और सब एकजुट हैं।"

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X