Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान

Updated on Friday, October 09, 2026 14:28 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : फ्लाईदुबई की फ्लाइट से जुड़ी घटना में 170 से ज्‍यादा लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के ल‍िए इजरायल ने सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान 'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्‍मान‍ित करने की घोषणा की है। वहीं, अमेरिका भी कैप्टन स्मित को प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के 'कांग्रेसनल रिकॉर्ड' में सम्मानित करेगा।

भारत में इजरायली दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में इजरायल के राष्‍ट्रपत‍ि इसहाक हर्जोग की घोषणा की जानकारी साझा की।

पोस्‍ट में ल‍िखा गया, ''कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और साहस ने एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। स्वस्थ होने के बाद राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग उन्हें इजरायल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगे। हम उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं। धन्यवाद, कैप्टन। इजरायल आपकी बहादुरी को सलाम करता है।''

इससे पहले भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने गुरुवार को घोषणा की क‍ि वह अमेरिकी कांग्रेस के आधिकारिक रिकॉर्ड (कांग्रेसनल रिकॉर्ड) में कैप्टन मच्छार के साहस और बहादुरी की सराहना करते हुए एक बयान दर्ज कराएंगे। कृष्णमूर्ति ने अपने साथी सांसदों से भी कैप्टन मच्छार के साहस को सम्मानित करने की अपील की।

यह सम्मान 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट एफजेड 1073 में हुई घटना के बाद दिया जा रहा है। आरोप है कि उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की।

राजा कृष्णमूर्ति के बयान के अनुसार, घटना के दौरान विमान केवल 30 सेकंड में करीब 16,000 फीट नीचे आ गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार किसी तरह कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचे और उसे खोलने में सफल रहे। इससे यात्रियों और चालक दल के अन्य सदस्यों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला।

इसके बाद विमान में यात्रा कर रहे फ्लाईदुबई के दो रिजर्व पायलटों ने कमान संभाली और उसे सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबूक में उतारा। कांग्रेस सदस्य के बयान के मुताबिक, विमान में 172 यात्री सवार थे, जिनमें चार अमेरिकी नागरिक और 27 बच्चे शामिल थे।

भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छार के पास उड़ान संचालन का 17 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 11 वर्ष कप्तान के रूप में शामिल हैं।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि जानलेवा हमले का सामना करने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने विमान में मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। जब कैप्टन मच्छार अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भी उन्हें यह अहसास था कि विमान में मौजूद सभी लोगों की जिंदगी उनके अगले कदम पर निर्भर करती है। गंभीर चोटों के बावजूद अपने लंबे अनुभव के आधार पर वह समझ गए थे कि विमान खतरे में है और उन्होंने हिम्मत जुटाकर उस दरवाजे तक पहुंचने का फैसला किया।

कृष्णमूर्ति के मुताबिक, कैप्टन मच्छार की सूझबूझ, दृढ़ निश्चय और साहस ने यात्रियों और चालक दल को कार्रवाई करने का मौका दिया। उनकी समझदारी, दृढ़ता और बहादुरी ने यात्रियों और क्रू को हमले को रोकने और एक संभावित बड़े हादसे को टालने का अवसर दिया। सांसद ने उन परिवारों का भी जिक्र किया जिनके अपने इस घटना में सुरक्षित बच गए।

उन्होंने कहा, “फ्लाइट एफजेड 1073 में मौजूद हर व्यक्ति के पीछे एक परिवार है, जिसे एक अकल्पनीय दुख से बचा लिया गया। कैप्टन मच्छार ने हार नहीं मानी और इसी वजह से विमान में मौजूद यात्री और चालक दल अपने प्रियजनों के पास सुरक्षित लौट सके।”

 

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X