Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

ईरान के साथ जंग किसी न किसी तरह, बहुत जल्द हो जाएगी खत्म : ट्रंप

Updated on Saturday, October 10, 2026 19:24 PM IST

वॉशिंगटन(एजेंसी) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष जल्द 'किसी न किसी तरह खत्म' करने दावा किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में 'न्यूक्लियर वेपन' के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।

ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट रैपिड रिस्पॉन्स 47 ने उनके साथ की गई बातचीत की वीडियो क्लिप शनिवार को शेयर किया। इसमें ट्रंप कहते सुने जा सकते हैं, "ईरान के साथ जंग किसी न किसी तरह, बहुत जल्द खत्म हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "फिलहाल अमेरिका का इस संघर्ष में पूर्ण नियंत्रण है। होर्मुज स्ट्रेट पर हमारी नौसेना अद्भुत काम कर रही है। उस देश की नौसेना, वायु सेना और उनका रडार सिस्टम पूरी तरह नेस्तनाबूद हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनके शीर्ष नेताओं को भी खत्म कर दिया गया है।"

इस्लामिक रिपब्लिक में आ रही दिक्कतों का मुख्य कारण उन्होंने देश में चल रही दो राजनीतिक धुरियों को बताया। उनके अनुसार, बात किससे करनी है किससे नहीं, इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति है। लेकिन किसी न किसी तरह हम इसे जल्द खत्म कर देंगे।

जब उनसे टाइमलाइन से जुड़ा प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, "यह युद्ध या तो लड़ाई से या फिर बातचीत के जरिए किसी समझौते से खत्म होगा। या तो वे उस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिस पर हम चाहते हैं कि करें। हम चाहते हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र न बने।"

पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों की आलोचना और अपने धैर्य की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम बहुत नुकसान पहुंचा सकते थे, तबाही मच जाती लेकिन हमने खुद को रोका। हमारे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति चाहते तो इनके हौसले पहले ही पस्त हो गए होते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जो गलत था। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने 400 मिलियन डॉलर तक की मदद कैश में उन्हें पहुंचाई थी, जिसका उन्होंने गलत इस्तेमाल किया। लेकिन मैं दोहराउंगा कि ये संघर्ष जल्द ही अपने अंजाम तक पहुंचेगा।"

उन्होंने इस साक्षात्कार में ये भी दावा किया कि रूस उन्हें तेल भेज रहा है जिससे कीमतों पर बहुत जल्द लगाम लगेगी।

इससे पहले गुरुवार (8 अक्टूबर) को राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह स्पष्ट किया कि ईरान के साथ सकारात्मक और सार्थक बातचीत चल रही है, इसलिए मध्यावधि चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X