Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप

Updated on Sunday, October 11, 2026 16:51 PM IST

वॉश‍िंगटन(एजेंसी) : रूस के साथ बढ़ती नजदीक‍ियों के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने यूक्रेन के ल‍िए एक बड़ा बयान द‍िया। ट्रंप ने कहा क‍ि यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय आ गया है। ट्रंप के रुख में अचानक हुआ बदलाव यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के ल‍िए परेशान खड़ी करने वाला है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति को लेकर एक समझौता किया है। ट्रंप ने दुन‍िया में तेल की समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की को ज‍िम्‍मेदार ठहराया। रूसी समाचार एजेंसी 'टास' की र‍िपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा क‍ि यूक्रेन को चुनाव कराने चाहिए। टेनेसी से व्हाइट हाउस लौटते समय वॉशिंगटन के पास स्थित एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें चुनाव कराना चाहिए। वह इस मामले का कई बार समाधान निकाल सकते थे। उन्हें चुनाव कराना चाहिए।"


टास की र‍िपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शनिवार को भी ट्रंप ने कहा था कि अब यूक्रेन में राष्ट्रपति बदलने का समय आ गया है। ट्रंप के इस बयान को यूक्रेन के नेतृत्व और वहां की राजनीतिक स्थिति पर उनकी ताजा टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।
सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की आलोचना की और रूस की डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आगे कहा, "जेलेंस्की जो चाहे कर सकते हैं, लेकिन वह यह नहीं कर सकते, क्योंकि यह पूरी दुनिया की समस्या है।" ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलना चाहिए।"


सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने कहा क‍ि दुनिया इस समय डीजल ईंधन की रिफाइनिंग क्षमता की कमी जैसी चुनौती का सामना कर रही है और यह समस्या डीजल ईंधन के लिए पर्याप्त रिफाइनरियों की कमी की वजह से पैदा हुई है। बेहतर होगा कि वह जेलेंस्की यह सब तुरंत बंद करें।
ट्रंप की यह टिप्पणी यूक्रेन की ओर से रूस की ऊर्जा सुविधाओं और डीजल रिफाइनरियों पर किए जा रहे हमलों के संदर्भ में आई है, जिन्हें कीव युद्ध के दौरान रूस की आर्थिक और सैन्य क्षमता को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा मानता है।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X