Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

पंजाब सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ कसा शिकंजा

Updated on Sunday, October 11, 2026 18:33 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्यभर में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ शिकंजा और कस दिया है। खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने रात के समय कार्रवाई करते हुए ज़िला रूपनगर के चमकौर साहिब क्षेत्र में अवैध खनन में शामिल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अवैध खनन के काम में इस्तेमाल किए जा रहे पांच वाहनों और मशीनों को ज़ब्त किया गया है। श्री चमकौर साहिब थाने में दर्ज मामले के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान ज़ब्त किए गए वाहनों एवं मशीनों में बैकहो लोडर सहित तीन जेसीबी मशीनें और दो टिप्पर शामिल हैं।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच व्यक्तियों की पहचान रवि कुमार निवासी बेला, चमकौर साहिब (रूपनगर), अश्वनी कुमार निवासी टौंसा, काठगढ़ (एसबीएस नगर), जसपाल सिंह निवासी एमा, काठगढ़ (एसबीएस नगर), अश्वनी कुमार निवासी बामा, चमकौर साहिब (रूपनगर) और हरजिंदर सिंह निवासी लखोवाल, चमकौर साहिब, ज़िला रूपनगर के रूप में हुई है।

इस संबंध में खनन विभाग के जूनियर इंजीनियर-कम-खनन निरीक्षक की शिकायत पर खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4(1) और 21(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ज़ब्त की गई मशीनरी और वाहनों में एक जेसीबी 215 एक्सकेवेटर, पीआईएन नंबर- पीयूएनजेडी21एटीएम3033117; एक जेसीबी जेएस-140 एक्सकेवेटर, पीआईएन नंबर- पीयूएनजेडी14बीए0243952 (नंबर प्लेट गायब); एक जेसीबी बैकहो लोडर, पीआईएन नंबर- एचएआर3डीएक्स4403070388; एक भारत-बेंज टिप्पर नंबर पीबी-12-टी-2687 और एक टाटा टिप्पर नंबर पीबी-07-एएल-8405 शामिल हैं।

श्री गोयल ने कहा कि मान सरकार राज्य के लोगों को खनिजों की कानूनी, पारदर्शी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध खनन के कारण राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने या सरकारी खजाने को क्षति पहुंचाने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि विभागीय अधिकारियों को खनन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों की ज़रूरतों के अनुसार खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने और राज्यभर में कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख़्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X