Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

‘मौसम बदला है तो पंजाब की किस्मत भी बदलेगी’, परगट सिंह की ताजपोशी पर बोले चन्नी

Updated on Sunday, October 11, 2026 19:53 PM IST

जालंधर/चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रेसिडेंट परगट सिंह की आज चंडीगढ़ में ताजपोशी हो रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट परगट सिंह की ताजपोशी के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर मौसम बदला है, तो पंजाब की किस्मत भी बदलेगी। उन्होंने कहा कि वह हैंडबॉल प्लेयर रहे हैं और परगट सिंह हॉकी प्लेयर रहे हैं। हम दोनों प्लेयर हैं, पास देकर साथ लड़ेंगे। कांग्रेस भवन पहुंचे चन्नी ने हॉकी के खेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि कब और किसे पास देना है। उन्होंने कहा कि वह और परगट सिंह दोनों प्लेयर हैं और पास देकर पंजाब के लिए साथ लड़ेंगे। चन्नी ने कहा कि जैसे मौसम बदल रहा है, वैसे ही पंजाब की किस्मत भी बदलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पंजाब को शांतिपूर्ण माहौल और नई सरकार मिलेगी, जिससे राज्य में अच्छा माहौल बनेगा।


हॉकी खेल के ज़रिए दिया एकता का मैसेज
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खिलाड़ी के तौर पर परगट सिंह से अपनी तुलना करते हुए कहा कि वह हैंडबॉल के खेल से जुड़े रहे हैं, जबकि परगट सिंह हॉकी प्लेयर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में टीम को पास देकर प्रमोट किया जाता है और इसी तरह दोनों आपसी तालमेल से मिलकर लड़ेंगे। चन्नी के इस बयान को परगट सिंह के साथ मिलकर काम करने और पार्टी में एकता का मैसेज देने के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब का माहौल बदलेगा और राज्य में शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा।


मौसम का जिक्र करते हुए पंजाब में बदलाव की उम्मीद जताई
बारिश और सुहावने मौसम का जिक्र करते हुए चन्नी ने कहा कि भगवान भी इशारा कर रहे हैं कि आने वाले समय में पंजाब का माहौल बदलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब को एक अच्छी सरकार मिलेगी, जो राज्य में शांतिपूर्ण और आरामदायक माहौल बनाने की दिशा में काम करेगी।
प्रगट सिंह की ताजपोशी के मौके पर चन्नी का यह बयान पंजाब कांग्रेस की अगली पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी और पार्टी नेताओं के बीच तालमेल के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। हालांकि, चन्नी ने अपने बयान में मुख्य रूप से खेलों का उदाहरण देकर मिलकर लड़ने और पंजाब में बदलाव लाने की उम्मीद जताई।


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राज्य संगठन को फिर से एक्टिव करने की कोशिशों के बीच नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार संभालने के समारोह को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। चंडीगढ़ सेक्टर-15 में पंजाब कांग्रेस भवन में हो रहे इस समारोह के दौरान पार्टी की अंदरूनी एकता, सीनियर नेताओं के बीच तालमेल और नई लीडरशिप को मिले समर्थन को ध्यान में रखा जाएगा। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज सचिन पायलट और A.I.C.C. के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल के समेत सेंट्रल लीडरशिप के प्रतिनिधियों की शामूलियत इस समारोह के महत्व को और बढ़ा रही है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X