Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’

Updated on Monday, October 12, 2026 13:15 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : यूरोपीय संघ (ईयू) प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने इसके लिए ईरान समर्थित गुट को जिम्मेदार ठहराया और अपील की कि इस तरह के हमले बंद किए जाने चाहिए। वहीं ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने इसे आतंक की भयावह घटना करार दिया। वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईरान के प्रॉक्सी (समर्थित या छद्म गुट) द्वारा किए जा रहे ये हमले इलाके को हिंसा के चक्र में धकेल रहे हैं। इनसे दुनिया भर में हलचल मच रही है और अहम ग्लोबल ट्रांसपोर्ट और एनर्जी हब अस्थिर हो रहे हैं। आम नागरिकों पर होने वाले ये जानलेवा हमले तुरंत बंद होने चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि इस विषम स्थिति में ईयू “सऊदी अरब के साथ खड़ा” है।

ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे “आतंक की भयावह घटना” करार दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आम नागरिकों और नागरिक केंद्रों पर अंधाधुंध हमलों का कोई औचित्य नहीं हो सकता।” कल्लास का कहना है कि वह सऊदी अरब में अपने समकक्ष के लगातार संपर्क में हैं और उनका मानना है कि रेड सी में ईयू के नौसैनिक मिशन और रियाद के नेतृत्व वाले समुद्री गठबंधन के बीच सहयोग बढ़ाना “बहुत जरूरी” है। 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों की तादाद में लोग घायल हो गए थे। इस हमले की दुनिया के तमाम देशों ने निंदा की।

संयुक्त राष्ट्र में यमन मामलों के विशेष दूत हंस ग्रुंडबर्ग ने सऊदी अरब के नागरिक हवाई अड्डों पर हुए हमलों को गंभीर तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, हिंसा के चक्र को बढ़ाते हैं और यमन में शांति स्थापित करने के प्रयासों को और कठिन बनाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को ‘भयानक’ बताया। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब के वास्तविक सत्ता केंद्र माने जाने वाले क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जल्द बात करेंगे।

वहीं, मिस्र के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया। भारत ने भी हमले की निंदा करते हुए सऊदी अरब के साथ एकजुटता दिखाई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों और नागरिक केंद्रों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और हिंसा को तुरंत रोका जाना चाहिए।

 

 

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

X