Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

ऐतिहासिक उपलब्धि: माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण; भारत के किसी भी सरकारी संस्थान से उत्तीर्ण होने वाली महिला कैडेटों की सबसे बड़ी संख्या

Updated on Monday, October 12, 2026 19:27 PM IST

चंडीगढ़ : माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट' (ए.एफ.पी.आई.) मोहाली की 17 महिला कैडेटों ने एन.डी.ए. की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करके राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। यह देश के किसी भी सरकारी संस्थान, जिसमें सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल भी शामिल हैं, द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला कैडेटों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

बड़ी चुनौतियों के बावजूद यह सफलता हासिल करने वाली 17 महिला कैडेटों में तन्वी, उर्वी, सिमरनप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर, पहुलजीत कौर, जसमीत कौर, मुस्कानप्रीत कौर, गरिमा, अनीशा, प्रणया कारगवाल, जशनदीप कौर, समृद्धि, अर्शकिरन कौर, सहजप्रीत कौर, जपनीत कौर, खुशी और जसलीन कौर शामिल हैं। उन्होंने यह परीक्षा ऐसी प्रणाली में उत्तीर्ण की है जहाँ एन.डी.ए. की कुल सीटों में से केवल 6 प्रतिशत सीटें ही लड़कियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 94 प्रतिशत सीटें लड़कों के लिए आरक्षित हैं।

इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए, पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन परिणामों ने लड़कियों को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए सक्षम बनाने में देश के अग्रणी राज्य के रूप में पंजाब की पहचान को और मज़बूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के उस दूरदर्शी निर्णय पर मुहर लगाती है जिसके तहत माई भागो ए.एफ.पी.आई. में लड़कियों के लिए एन.डी.ए. की तैयारी संबंधी विंग शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है और आने वाले वर्षों में परिणाम और भी बेहतर होंगे।

श्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों, उनके परिवारों और फैकल्टी को बधाई देते हुए कहा, "मुझे माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों पर बहुत गर्व है। यह केवल इन नौजवान लड़कियों की जीत नहीं, बल्कि पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक पल है। ऐसी प्रणाली में सफलता हासिल करने के लिए, जहाँ 94 प्रतिशत सीटें लड़कों के लिए आरक्षित हैं, असाधारण साहस और प्रतिभा की आवश्यकता होती है और हमारी बेटियों ने अपने साहस और कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया है।"

उन्होंने कहा, "यह परिणाम हमारी बेटियों को विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण के साथ सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। माई भागो ए.एफ.पी.आई. आज उत्कृष्टता की एक मिसाल के रूप में खड़ी है और मुझे पूरा भरोसा है कि ये कैडेट एस.एस.बी. और उससे आगे भी देश का नाम रौशन करेंगी।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X