Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

Updated on Tuesday, October 13, 2026 17:02 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : यूनिसेफ की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हनान सुलेमान ने भारत में लड़कियों के सशक्तीकरण की स्थिति में हुए सुधार की तारीफ की है और कहा है कि इसका सकारात्मक असर वैश्विक स्तर पर भी होगा।

हनान सुलेमान ने कहा, “पिछले एक दशक में भारत में लड़कियों की शिक्षा में काफी सुधार हुआ है, जो परिवारों में लड़कियों के महत्व को बढ़ती मान्यता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी किशोर आबादी है। भारत में 25 करोड़ 30 लाख किशोर हैं और इसका मतलब है कि भारत में लड़कियों के लिए हुई प्रगति का महत्व उसकी सीमाओं से कहीं आगे तक है।

हनान सुलेमान भारत और सिएरा लियोन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भारत ने दिखाया है कि लगातार निवेश, बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी और नीतिगत कार्रवाई से वास्तविक और सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।

वहीं, भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के कई कार्यक्रमों ने जीवन भर अपना असर दिखाया है। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में महिलाओं की प्रगति का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा, “जब मैं कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र था, तो मेरी क्लास में कोई लड़की नहीं थी। यह पूरी तरह से लड़कों की क्लास थी क्योंकि इसे पुरुषों का विषय माना जाता था, लेकिन आज मेरी यूनिवर्सिटी में लगभग 70 प्रतिशत क्लास में लड़कियां हैं। इसलिए यह हमारे ही जीवनकाल में वास्तविक प्रगति है।”

हालांकि उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में अभी भी पुरुषों का दबदबा है। हम सिर्फ टेक ब्रदर्स के बारे में सुनते हैं, टेक सिस्टर्स के बारे में नहीं सुनते।

उन्होंने कहा कि एआई की ताकत को देखते हुए सभी सदस्य देशों को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि एआई का क्षेत्र लड़कियों और महिलाओं के अनुकूल बने। भारत में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि डिजिटल टूल्स, जिसमें डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है, लड़कियों की शिक्षा के लिए मददगार साबित हों। एआई का इस्तेमाल अब खास ट्यूटोरियल और बच्चों के लिए पढ़ाई की सामग्री बनाने में हो रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

सिएरा लियोन की उप विदेश मंत्री जेनेबा बंगुरा ने कहा कि लड़कियों को सशक्त बनाने में किया गया निवेश समाज और देश के लिए कई गुना सकारात्मक असर डालता है।

उन्होंने कहा कि जब हम एक लड़की की तरक्की में जब हम निवेश करते हैं, तो हम परिवारों, समुदायों और राष्ट्रों को मजबूत करते हैं और एक अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध दुनिया बनाते हैं। अफ्रीका और दुनिया भर में लड़कियां सिर्फ कमजोर नहीं हैं, बल्कि वे बदलाव लाने वाली, इनोवेटर, लीडर और विकास लाने वाली हैं।

लाइबेरिया के स्थायी प्रतिनिधि लुईस ब्राउन ने 1989 से 2003 के बीच गृह युद्ध खत्म करने में महिलाओं की भूमिका को याद किया।अल्जीरिया के स्थायी प्रतिनिधि अमर बेंदजामा ने कहा कि आज हम लड़कियों के लिए जो माहौल बनाते हैं, वह उनके कल के योगदान को तय करता है। लड़कियों के अधिकारों और अवसरों में निवेश हमारे साझा भविष्य में निवेश है। उन्होंने भी लड़कियों के लिए डिजिटल शिक्षा पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी

: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी

X