Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Tuesday, October 13, 2026 19:32 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण को विशेष प्राथमिकता देते हुए आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के हितों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे और सुझाव को पूरी गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। बैठक आपसी विश्वास, सौहार्दपूर्ण वातावरण और रचनात्मक विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुई। इससे सरकार और आंगनवाड़ी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल को और मजबूती मिली।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर किया जा सकता है, उन्हें बिना किसी अनावश्यक देरी के निपटाया जाएगा। वहीं, सरकार के स्तर पर विचार किए जाने वाले मांगों से संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर माताओं, बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण राज्य के सामाजिक विकास की मजबूत नींव हैं। पंजाब सरकार उनकी सेवाओं का पूरा सम्मान करती है और उनके जायज अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संगठनों द्वारा उठाए गए जायज मामलों की तत्काल जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके।

बैठक का समापन आपसी विश्वास और सकारात्मक सहमति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार पारदर्शी प्रशासन, रचनात्मक संवाद और जनहितैषी सोच के साथ आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के जायज हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस बैठक में विधायक श्री जगदीप कंबोज गोल्डी और श्री नरिंदर पाल सिंह सवना के अलावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुरकीरत कृपाल सिंह, निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X