Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: 4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Wednesday, October 14, 2026 19:27 PM IST

चंडीगढ़(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले समागमों की श्रृंखला के तहत करवाई जा रही स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में राज्य भर के लगभग 4,500 स्कूलों के 5,52,677 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। मई से अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, लेख रचना और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को महान गुरु जी द्वारा दिए गए समानता, सामाजिक सद्भावना और न्याय के संदेश से जोड़ना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि इन स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन से अवगत करवाना और उन्हें समानता, सामाजिक सद्भावना, आपसी भाईचारे और न्याय के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, लेख रचना और विचार-चर्चा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधानिक मूल्यों की रक्षा और समानता वाले समाज के निर्माण का संकल्प लेना भी इन गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स. सौंद ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं, विशेषकर उनके द्वारा समानता, मानवीय स्वाभिमान और सामाजिक भेदभाव के अंत का दिया गया संदेश, आज के समाज में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को इन सार्वभौमिक मूल्यों को समझने, अपने जीवन में अपनाने और एक समावेशी तथा सुखद समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी इस स्कूल स्तरीय पहल की व्यापक पहुंच को दर्शाती है। यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें ज्ञान, रचनात्मकता और रचनात्मक संवाद के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं के प्रति अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर साल भर चलने वाले समागम करवाए जा रहे हैं ताकि व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके और महान गुरु जी का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को इन समागमों में उत्साह से भाग लेने और समानता, भाईचारे तथा सामाजिक न्याय के मूल्यों को कायम रखने के लिए श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X