Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब

परगट सिंह का आरोप; पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात सिपाही ही निकला ड्रग तस्कर, 15 किलो हेरोइन बरामद

Updated on Thursday, October 15, 2026 19:58 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'युद्ध नशे विरुद्ध' पर सवाल उठाते हुए पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके कहा कि सीमा पार से ड्रग तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात पंजाब पुलिस का एक सिपाही खुद ड्रग तस्करी करते पकड़ा गया है। उन्होंने इसके लिए पंजाबी ट्रिब्यून का हवाला दिया है। परगट सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि 'युद्ध नशे विरुद्ध' के नाम पर क्या मजाक है। सीमा पार ड्रग तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात पंजाब पुलिस के एक सिपाही को खुद ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा गया है, उसके पास से 15 किलो हेरोइन बरामद हुई है।


उन्होंने आगे लिखा कि जब नशा रोकने का जिम्मा जिन लोगों पर है, वे खुद तस्करी करते पकड़े जाएं, तो पंजाब के ड्रग माफिया को मिल रहे राजनीतिक और पुलिस संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
बता दें कि पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से होने वाली ड्रोन गतिविधियों और हथियारों व नशे की तस्करी को रोकने के लिए 'बाज अख' नामक एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया है। पंजाबी में 'बाज अख' का अर्थ 'ईगल आई' है।
इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में तरनतारन और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय किया गया है। सरकार ने मई महीने में इसके कई यूनिट्स को मंजूरी दी थी। यह सिस्टम 8 से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ड्रोन्स का पता लगाने, उनकी ट्रैकिंग करने, उन्हें जाम करने और बेअसर करने की क्षमता रखता है।


इसका मुख्य काम पंजाब-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए होने वाली हथियारों और हेरोइन व नशे की तस्करी को रोकना है। पंजाब की विपक्षी पार्टियों का कहना है कि अब इसी सिस्टम पर तैनात जवान के ही तस्करी में शामिल होने की खबर ने सरकार के नशा विरोधी अभियान की पोल खोलकर रख दी है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X