Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

दुनिया

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

Updated on Friday, October 16, 2026 16:47 PM IST

नई द‍िल्‍ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से वार्ता की। उन्‍होंने शांति हासिल करने की यूक्रेन की कोशिश को समर्थन देते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि रूस मोर्चे पर फंस गया है और तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में फ्रांस यूक्रेन की रक्षा और स्थायी शांति के प्रयासों में साथ खड़ा रहेगा।

राष्ट्रपति इमैनुएल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''रात मैंने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से दोबारा बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि फ्रांस यूक्रेन और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। रूस ने मोर्चे पर आ रही मुश्किलों के बीच हालात को और गंभीर बनाने का रास्ता चुना है। ऐसे समय में यह बेहद जरूरी है कि हम सभी मिलकर यूक्रेन को अपनी रक्षा करने और अपने नागरिकों तथा जरूरी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए हर जरूरी मदद और संसाधन उपलब्ध कराएं।''

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''मैंने यह भी दोहराया कि फ्रांस यूक्रेन को एक मजबूत और स्थायी शांति हासिल करने की उसकी कोशिश में लगातार समर्थन देता रहेगा। फ्रांस अपनी जिम्मेदारियां निभाता रहेगा और यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा।''

राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत को महत्‍वपूर्ण बताया। जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि हम इस बात की सराहना करते हैं कि रूस की बढ़ती आक्रामकता का समाधान खोजने के लिए फ्रांस अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है।

उन्‍होंने 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''हमारी बैठक के दौरान ही रूस ने लुत्स्क में यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर एक और ड्रोन हमला किया। इस हमले के कारण शहर में बिजली गुल हो गई। दुर्भाग्य से, हाल के दिनों में रूस की ओर से इस तरह के लगातार और खुलेआम किए जा रहे हमले लगभग बिना रुके जारी हैं।''

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस प्रस्ताव को भी नजरअंदाज कर दिया है, जिसमें ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने और संघर्षविराम का आह्वान किया गया था। इसके अलावा, रूस अब स्टारलिंक सेवा में आ रही समस्याओं का फायदा उठाकर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले जरूरी संसाधनों और सुविधाओं को अधिकतम नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि मैंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ इन चुनौतियों का मुकाबला करने के कई तरीकों पर चर्चा की। खास तौर पर, इस महीने यूक्रेन की वायु सेना को मजबूत करने के लिए नई सहायता पैकेज दिए जाएंगे। हम यूरोप की एंटी-बैलिस्टिक रक्षा प्रणाली पर भी काम तेज कर रहे हैं। लक्ष्य है कि 'फ्रेया' प्रणाली इस साल के अंत तक पूरी तरह काम करने लगे।

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''मैं राष्ट्रपति मैक्रों का आभारी हूं कि फ्रांस ने यूक्रेन से किए गए वादे के मुताबिक हथियारों के उत्पादन से जुड़ी सभी जरूरी लाइसेंस मंजूर कर दिए हैं। अब जरूरी है कि इन योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए।''

 

Have something to say? Post your comment
रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

: भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

: कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी

: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी

X