रायपुररानी: रायपुर रानी स्थित गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रवाल सभा पंचकूला के प्रधान जगमोहन गर्ग ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रितु गोयल मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगमोहन गर्ग ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न अंग है। गौसेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता और समाजसेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौशालाओं के सहयोग और बेसहारा गोवंश की देखभाल के लिए आगे आना चाहिए। ट्रस्ट सदस्य राज अग्रवाल ने बताया कि सामुहिक सहयोग से लगभग 300 गाय माता की नियमित सेवा की जा रही है जिसमें क्षेत्र के सभी लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं.
उन्होंने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ सेवा और संस्कारों की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती सोशल वेलफेयर तथा रायपुर रानी गौशाला के सभी ट्रस्टियों एवं प्रबंधकों के सहयोग से किया गया। इस दौरान गौसेवा के महत्व पर जोर दिया गया और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में अग्रवाल सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग, गौशाला के चेयरमैन एम एल गोयल, ट्रस्ट अशोक गर्ग, राज अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, विवेक गोयल, अमित गर्ग सोनू, विजय मोहन वर्मा, सोमनाथ मालवा वाले, दीपक राणा, सेवादार कैलाश शर्मा हरिपुर वाले सहित सैकड़ों महिलाओं व गौभक्तों ने भाग लिया।