ऐसा मैंने अपने राजनीतिक करियर में पहले कभी नहीं देखा : एचडी देवेगौड़ा
बेंगलुरु । जेडीएस सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमन्त्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस-जेडीएस सरकार के पतन पर कहा कि जो कुछ भी कर्नाटक में हुआ, वैसा मैंने अपने राजनीतिक करियर में पहले कभी नहीं देखा। हमें गठबंधन सरकार होने का कोई अफसोस नहीं है। हम पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों सहित किसी पर भी आरोप नहीं लगा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों दलों, कांग्रेस और जेडीएस के बीच कोई मतभेद नहीं है। एक राष्ट्रीय पार्टी है जबकि दूसरी क्षेत्रीय पार्टी है। उनका कहना था कि जिस तरह से राष्ट्रीय पार्टी, भाजपा के नेतृत्व में विधायकों की खरीद-फरोख्त की अनुमति दी, ऐसा उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। कांग्रेस नेताओं ने हमारे साथ उन मुद्दों पर चर्चा नहीं की है। वे स्वतंत्र हैं और हम भी स्वतंत्र हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की निरंतरता पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अगर वह गठबंधन चाहते हैं तो हम उनके साथ हाथ मिलाएंगे अन्यथा हम खुद काम करेंगे और अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे।