कोरेनावायरस : ताइवान का अंतरराष्ट्रीय जहाजों को अपनी बंदरगाह पर रोकने से इनकार

ताइपे । कोरेनावायरस के तेजी से फैलने के कारण ताइवान ने सभी अंतरराष्ट्रीय जहाजों के अपनी बंदरगाह पर लंगर डालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जापान में अलग से खड़े किए गए जहाज पर 10 अन्य लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया है। इमिग्रेशन अथॉरिटी के अनुसार, जापानी क्रूज जहाज पर सवार कई पर्यटक एक दिन की यात्रा के लिए उस समय ताइवान में प्रवेश कर गए थे, जब नाव ने 31 जनवरी को केलुंग के उत्तरी बंदरगाह पर लंगर डाला था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की माने तो शायद उन्होंने ताइपे के कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का दौरा भी किया था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जापानी अधिकारियों ने एक क्रूज़ शिप को अलग रखते हुए उसमें सवार चालक दल के सदस्यों समेत 3700 यात्रियों का जांच शुरू की थी। यह शिप योकोहामा की एक बंदरगाह से रवाना हुआ था। ऐसा इसलिए किया गया है क्योकि हांगकांग में एक पूर्व यात्री में कोरोनावायरस की बीमारी का पता लगा था। इसके बाद 10 लोग संक्रमित पाए गए थे। अब 10 और लोगों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.