गृह क्लेश में युवक ने की खुदकुशी
यमुनानगर । मायापुर कालोनी कांसापुर में एक युवक ने सोमवार की सुबह गृह क्लेश के कारण खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सतीश कुमार (35) निवासी मायापुर कालोनी कांसापुर के रूप में हुई है। उसने घर के अंदर एक कमरे में छत में लगे पंखे के हुक से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को सुबह पता चला। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना थाना फ़रकपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि सतीश मेहनत-मज़दूरी नहीं करता था।शराब पीने का आदी बन चुका था। बीती रात भी वह शराब पीकर आया था और आते ही अपने कमरे में सोने चला गया। सतीश की शादी हुई है। उसकी पत्नी गृह क्लेश से तंग आकर सतीश को छोड़कर मायके चली गई थी। इससे वह और परेशान रहता था। आखिरकार मौत को गले लगा लिया।