गौतम गम्भीर के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह

देहरादून। दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बड़ी संख्या में उत्तराखंड के कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। इसी कड़ी में भाजपा उम्मीदवार गौतम गम्भीर के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वे दिल्ली में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उत्तराखंड में पहले ही चरण में मतदान होने के बाद भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सूबे के नेताओं की ड्यूटी दूसरे राज्यों में लगा दी गयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार क्रिकेटर गौतम गम्भीर की तीन चुनावी जन सभाओं को संबोधित करेंगे। यह सभांए लक्ष्मीनगर विजय चौक तथा नई दिल्ली में आयोजित की जानी है। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्वतीय क्षेत्रों के मतदाता रहते हैं। भाजपा की नजर इन्हीं मतदाताओं को रिझाने की है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.