जसप्रीत आइएसओ के चंडीगढ़ स्टेट अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़ । इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) छात्रसंघ (आईएसओ) के चंडीगढ़-पंचकूला प्रभारी करुण चौधरी ने जसप्रीत धालीवाल को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चौधरी ने गुरुवार को बताया कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन सिंह चौटाला से विचार-विमर्श करने के बाद की गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ कमेटी का भी गठन किया है। इसका इंचार्ज सुनील शालू मलिक को बनाया गया है।
चौधरी ने कहा है कि यह नियुक्तियां सितंबर में चंडीगढ़ में होने वाले वाले छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर की गई हैं। इन नेताओं को चंडीगढ़ के सभी 11 कॉलेज और पंजाब विश्वविद्यालय में कार्यकारिणी नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद चंडीगढ़ कमेटी के साथ ब्लॉक लेवल पर 15 और कमेटियों का भी गठन किया जाएगा। इनमें पंचकूला, कालका, नारायणगढ़, बद्दी, मोहाली और जीरकपुर आदि शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.