त्रिपुरा में भाजपा की लगातार जीत विकास की राजनीति का प्रतीक : मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी की लगातार जीत विकास की राजनीति और लोकतांत्रिक स्वभाव की शक्ति को दर्शाती है। मोदी ने देश के अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं को इससे सीख लेने की भी सलाह दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में लिखा,“त्रिपुरा का भाजपा में अटूट विश्वास बरकरार है। मैं पंचायत चुनावों में पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं। त्रिपुरा के ग्रामीण इलाकों में परिवर्तनकारी कार्य अनेक लोगों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट संदेश में लिखा, “मैं अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं से त्रिपुरा के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने का आग्रह करूंगा। राज्य में पार्टी की लगातार सफलता विकास की राजनीति और लोकतांत्रिक स्वभाव की शक्ति को दर्शाती है। यह यह भी दर्शाता है कि सही प्रयास से सब कुछ संभव है।”

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में तीन चरण में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने 90 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। 

कर्नाटक में जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने 8 जिलों की कुल 116 सीटों में से 114 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पंचायत समिति में भाजपा ने 35 ब्लॉकों की कुल 419 सीटों में से 411 पर जीत हासिल की है। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों में भाजपा ने 591 पंचायतों की कुल 6111 सीटों में से 5916 सीटें जीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.