दह लाख रुपए से अधिक के नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार

 असम। कार्बी आंग्लांग जिले के बोकाजान पुलिस ने एक अभियान चलाकर भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात को चलाए गए अभियान के दौरान बोकाजान इलाके से दस लाख रुपए से अधिक के जाली नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जाली नोट के कारोबार में शामिल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल मानिक, किखीमला जिमसूंगा, जेम्स ग्यारी व ताजुद्दीन के रूप में की गई है। पुलिस इन सभी के पास से कंप्यूटर और प्रिंटिंग मशीन भी जब्त किया है। जब्त किए गए नकली नोट पांच सौ, दो सौ, एक सौ व पचास रूपये के नोट हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.